{"_id":"6a4ca0c593e33020540f0acc","slug":"video-video-ayathhaya-ma-tana-aarapaya-ka-maga-gaii-kasatada-damada-para-haga-sanavaii-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अयोध्या में तीन आरोपियों की मांगी गई कस्टडी डिमांड पर होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अयोध्या में तीन आरोपियों की मांगी गई कस्टडी डिमांड पर होगी सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आज एक बार फिर जांच की दिशा तय करने वाली सुनवाई होने जा रही है। पुलिस ने जेल में बंद आरोपियों अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडेनकी सात दिन की कस्टडी रिमांड के लिए अदालत में आवेदन किया है। इस पर आज सुनवाई होगी।
इससे पहले पुलिस ने पांच आरोपियों से पूछताछ की अनुमति मांगी थी। अदालत की मंजूरी मिलने के बाद रविवार को करीब छह घंटे तक जेल में उनसे पूछताछ की गई। अब पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर इन तीनों आरोपियों से भी कस्टडी में पूछताछ जरूरी है।
यदि अदालत सात दिन की कस्टडी रिमांड मंजूर करती है, तो पुलिस इनसे आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी। माना जा रहा है कि इससे चढ़ावे की रकम के लेनदेन, उसके बंटवारे और पूरे मामले से जुड़े कुछ अहम सवालों के जवाब मिल सकते हैं। अब सभी की नजर अदालत के फैसले पर है, क्योंकि इसी पर जांच के अगले कदम की दिशा काफी हद तक निर्भर करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।