{"_id":"688a06197a1bbf566e0a32e4","slug":"video-video-ayodhya-ab-bharanae-pashhanae-ka-le-kasana-oura-mahal-samaha-ka-sapa-jaega-gavasha-2025-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: Ayodhya: अब भरण पोषण के लिए किसानों और महिला समूहों को सौंपे जाएंगे गोवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: Ayodhya: अब भरण पोषण के लिए किसानों और महिला समूहों को सौंपे जाएंगे गोवंश
उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्त बुधवार को अयोध्या पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। इसके बाद सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत की। उत्तर प्रदेश में गोवंशों की स्थिति पर उन्होंने कहा कि गोशालाओं में मौजूद गोवंशों को स्वयंसेवी संस्थाओं और महिला स्वयं सहायता समूह को सौंपने की तैयारी है।
एक गोवंश पर 1500 रुपये और चार गोवंश पर 6000 रुपये दिए जाएंगे। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति में गोवंश किसानों और महिला समूह को सुपुर्द किए जाने हैं। किसी भी गोशाला में यदि 14,000 गोवंश हैं तो 10,000 गोवंश किसानों को दिए जाएंगे। किसान ही गोवंशों का भरण पोषण करेगा। जिनको गोवंश दिए जाएंगे, उनकी सारी व्यवस्था भी होगी।
गोबर गैस प्लांट भी लगाए जाएंगे ताकि खाद बने और खेत उपजाऊ बन सकें। जब खेतों में प्राकृतिक खाद का उपयोग होगा तो लोग बीमारियों से भी बचेंगे। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित एक गोष्ठी में भाग लेने के लिए गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्त अयोध्या पहुचे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।