{"_id":"6a7c1013324062af2c00f8af","slug":"video-video-ayodhya-rama-mathara-ka-saiio-para-ajaya-raya-ka-saval-bl-kaya-kamaii-ka-jaraya-ha-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: Ayodhya: राम मंदिर के सीईओ पर अजय राय का सवाल, बोले- क्या कमाई का जरिया है?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: Ayodhya: राम मंदिर के सीईओ पर अजय राय का सवाल, बोले- क्या कमाई का जरिया है?
अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने राम मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाए। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि धार्मिक नगरी में सीईओ की जगह धर्माचार्यों की नियुक्ति होनी चाहिए।
आरोप लगाया कि राम मंदिर को कमाई का जरिया बनाया जा रहा है। मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में अब तक हुई कार्रवाई को उन्होंने खानापूर्ति बताया और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। अजय राय ने कहा कि जिन लोगों पर पैसे गिनवाने और मामले में संलिप्तता के आरोप हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में कानून-व्यवस्था, चढ़ावे की चोरी, बेरोजगारी, महंगाई और युवाओं के भविष्य का मुद्दा प्रमुख रहेगा। अजय राय ने दावा किया कि लोग कांग्रेस और राहुल गांधी के साथ जुड़ रहे हैं। साथ ही भाजपा और आरएसएस पर अयोध्या की पवित्रता प्रभावित करने का आरोप लगाया। गोरखपुर में तलवार से ब्राह्मण की हत्या का जिक्र करते हुए कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।