Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO: बागी विधायकों के निष्कासन पर अयोध्या के सपा जिलाध्यक्ष ने दी पहली प्रतिक्रिया, बोले - विचारधारा के खिलाफ चलने वाले पार्टी से होंगे बाहर
{"_id":"685921ec0156e57ddf03d440","slug":"video-video-bga-vathhayaka-ka-nashhakasana-para-ayathhaya-ka-sapa-jalthhayakashha-na-tha-pahal-paratakaraya-bl-vacarathhara-ka-khalfa-calna-val-parata-sa-haga-bhara-2025-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बागी विधायकों के निष्कासन पर अयोध्या के सपा जिलाध्यक्ष ने दी पहली प्रतिक्रिया, बोले - विचारधारा के खिलाफ चलने वाले पार्टी से होंगे बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बागी विधायकों के निष्कासन पर अयोध्या के सपा जिलाध्यक्ष ने दी पहली प्रतिक्रिया, बोले - विचारधारा के खिलाफ चलने वाले पार्टी से होंगे बाहर
गोसाईगंज के बागी सपा विधायक अभय सिंह समेत तीन विधायकों को पार्टी से निष्कासित करने पर सपा के जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी एक विचारधारा है। अखिलेश यादव विचारधारा की लड़ाई लड़ते हैं। विचारधारा की लड़ाई में जो विचारधारा के खिलाफ बात करेगा तो निश्चित तौर पर परिवार में पार्टी में संबंध खराब होंगे।
भाजपा के खिलाफ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एकमात्र नेता हैं जो लड़ रहे हैं। जो चाहते हैं रोजगार, काम और सुरक्षा ये सारी चीजें उत्तर प्रदेश में ठीक हों। ऐसी स्थिति में राज्यसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी के खिलाफ इन लोगों ने वोटिंग किया था। आज जानकारी मिली है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तीनो विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
विचारधारा की लड़ाई में उनके आने और जाने से पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। समाजवादी पार्टी एक विचारधारा की पार्टी है। इस विचारधारा से जुड़ने वाले पूरे देश में अखिलेश यादव में आस्था व्यक्त करते हैं, समर्थन करते हैं। विचारधारा के खिलाफ यदि कोई गलत निर्णय लेगा तो निश्चित तौर से वह पार्टी से बाहर निकाला जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।