{"_id":"6a0b245151bdc04b6e02cc66","slug":"video-video-bkaratha-para-shata-saharatha-bnae-rakhana-ka-apal-tarana-thana-ma-haii-pasa-kamata-ka-bthaka-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बकरीद पर शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील, तारुन थाने में हुई पीस कमेटी की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बकरीद पर शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील, तारुन थाने में हुई पीस कमेटी की बैठक
आगामी बकरीद त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को थाना तारुन परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी श्रेया ने की। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक थाना तारुन देवेंद्र पाण्डेय मौजूद रहे। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक, धर्मगुरु, ग्राम प्रधान व दोनों समुदायों के पीस कमेटी सदस्य शामिल हुए।
अधिकारियों ने सभी से त्योहार को आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। निर्देश दिए गए कि कुर्बानी केवल निर्धारित स्थानों पर ही की जाए और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी से बचें। खुले में कुर्बानी न करने तथा अवशेषों को इधर-उधर न फेंकने की हिदायत दी गई। एसडीएम श्रेया ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर न करें।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पाण्डेय ने भी लोगों से सहयोग की अपील की। बैठक में मौजूद लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।