{"_id":"6a0ae25d648b7ccd58093e6c","slug":"video-ayathhaya-ma-vatara-lsata-sa-nama-gayab-hana-para-sapa-ka-varathha-parashasana-para-lgae-aarapa-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर सपा का विरोध, प्रशासन पर लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर सपा का विरोध, प्रशासन पर लगाए आरोप
अयोध्या में मतदाता सूची जारी होने के बाद समाजवादी पार्टी ने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर फिर सवाल उठाए हैं। सपा के पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने प्रेस वार्ता कर भाजपा और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अयोध्या विधानसभा के बूथ संख्या 222 जनौरा और गंजा में 150 से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए, जबकि सभी लोगों ने निर्धारित फॉर्म जमा किए थे। पवन पांडेय ने मीडिया के सामने सरकारी रजिस्टर की सूची भी दिखाई और उन लोगों को पेश किया जिनके नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं। उन्होंने भाजपा और अधिकारियों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया। साथ ही बताया कि मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की गई है तथा दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और मतदाताओं के नाम दोबारा जोड़ने की मांग की गई है। प्रेस वार्ता में उन्होंने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर भी भाजपा सरकार पर हमला बोला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।