{"_id":"6a0acc9c7cedf6bf610be6c6","slug":"video-ayathhaya-ma-pataral-dajal-va-gasa-saldara-ka-bugdhha-kamata-ka-varathha-ma-kagarasa-ka-paratharashana-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में पेट्रोल-डीजल व गैस सिलिंडर की बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में पेट्रोल-डीजल व गैस सिलिंडर की बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
अयोध्या में पेट्रोल-डीजल, सीएनजी तथा घरेलू और व्यवसायिक गैस सिलिंडरों की बढ़ती कीमतों के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर एकत्र हुए और केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह और महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है। पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से रोजमर्रा की वस्तुओं के मूल्य भी लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण जनता महंगाई की मार झेल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आम लोगों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी नेता राहुल गाँधी लगातार जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं और कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखेगी।
प्रदर्शन में जिला एवं महानगर कांग्रेस पदाधिकारी, एआईसीसी और पीसीसी सदस्य, पूर्व प्रत्याशी, ब्लॉक एवं वार्ड अध्यक्ष, फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।