{"_id":"6a0ad2ab59e4a3d5880500c0","slug":"video-public-protest-in-shikohabad-over-bad-road-conditions-residents-block-traffic-and-raise-slogans-against-mla-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जर्जर सड़क पर फूटा जनता का गुस्सा: विधायक के खिलाफ नारेबाजी; शिकोहाबाद में 2 घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जर्जर सड़क पर फूटा जनता का गुस्सा: विधायक के खिलाफ नारेबाजी; शिकोहाबाद में 2 घंटे जाम
शिकोहाबाद। नगर के मुस्तफाबाद रोड की जर्जर हालत को लेकर सोमवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पिछले करीब छह वर्षों से बदहाल पड़े मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने प्रशांत यादव के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल रहीं।
प्रदर्शनकारियों ने विधायक डॉक्टर मुकेश वर्मा मुर्दाबाद के नारे लगाए तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर लगातार अनदेखी और मनमानी का आरोप लगाया। प्रदर्शन के चलते मार्ग पर करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। लोगों का कहना था कि सड़क जगह-जगह टूटी हुई है और बारिश के दौरान कीचड़ व गड्ढों के कारण राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को होती है। अभिभावकों ने बताया कि स्कूल जाते समय बच्चे अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे कई बार उन्हें चोट भी लग चुकी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर विधायक, सांसद, डीएम, एसडीएम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।