सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Married woman committed suicide by hanging herself

UP: कमरे में फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, ससुरालीजनों पर मारपीट का आरोप; डेढ़ साल से मायके में रह रही थी

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Mon, 18 May 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
सार

विवाहिता खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। सोमवार सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली, तो पिता उसे जगाने गए। कमरे के अंदर शव पंखे के सहारे दुपट्टे के फंदे पर लटक रहा था। आनन-फानन में शव को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Married woman committed suicide by hanging herself
विवाहिता का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र के आजाद नगर में सोमवार को एक विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका पिछले डेढ़ साल से पति के उत्पीड़न से परेशान होकर अपने मायके में रह रही थी। मायके पक्ष ने दामाद और ससुरालीजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


लाइनपार के आजाद नगर निवासी संतोष ने बताया कि उन्होंने अपनी 25 वर्षीय पुत्री नेहा की शादी 17 फरवरी 2022 को जिला इटावा के ग्राम राहतपुर निवासी मोनू के साथ की थी। शादी के बाद नेहा अपने पति मोनू के साथ दिल्ली में रहती थी। आरोप है कि दिल्ली में रहने के दौरान पति मोनू उसके साथ लगातार मारपीट और प्रताड़ना करता था। पति के इस व्यवहार से तंग आकर नेहा करीब डेढ़ वर्ष पूर्व दिल्ली छोड़कर आजाद नगर (मायके) आ गई थी। रविवार रात को नेहा खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। सोमवार सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली, तो पिता संतोष उसे जगाने गए। कमरे के अंदर नेहा का शव पंखे के सहारे दुपट्टे के फंदे पर लटक रहा था। आनन-फानन में शव को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पुलिस मौके पर आई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के मौसा पूरन सिंह ने बताया कि नेहा की मौत की सूचना सोमवार सुबह ससुराल पक्ष को दी गई थी। आरोप है कि सूचना मिलने के बाद जब ससुरालीजन मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने ढांढस बंधाने के बजाय उल्टा मायके पक्ष के लोगों के साथ ही गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। वर्तमान में मृतका का पति मोनू अहमदाबाद में नौकरी कर रहा है।

थानाध्यक्ष रमित कुमार आर्य ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। मायके पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। तहरीर मिलते ही सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed