सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Tractor trolley crashes into bike two-year-old grandson dies grandfather injured

UP: ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक को मारी टक्कर, गर्दन के ऊपर से गुजरा पहिया; बाबा के सामने नाती की दर्दनाक माैत

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Mon, 18 May 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
सार

सीमेंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाबा-नाती बाइक से छिटककर सड़क पर गिर पड़े। ट्रैक्टर का भारी पहिया मासूम की गर्दन के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

Tractor trolley crashes into bike two-year-old grandson dies grandfather injured
मासूम का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र के सांती रोड पर सोमवार सुबह सड़क हादसे में दो वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके बाबा गंभीर रूप से घायल हो गए। सीमेंट से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। वहीं गंभीर रूप से घायल वृद्ध को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया है।
Trending Videos


रामगढ़ थाना क्षेत्र के आंबेडकर पार्क (सैलई) निवासी बालकदास (63) अपने दो वर्षीय नाती रिकरॉय सैंगल के साथ बाइक से सांती स्थित अपने प्लॉट से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह सांती रोड पर अष्टावक्र आश्रम के समीप पहुंचे, तभी समानांतर चल रही एक सीमेंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक से छिटककर सड़क पर गिर पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इसी बीच ट्रैक्टर का भारी पहिया मासूम रिकरॉय की गर्दन के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं बालकदास गंभीर रूप से घायल हो गए। भीड़ को इकट्ठा होता देख आरोपी चालक ट्रैक्टर को मौके पर ही छोड़कर भागने में सफल रहा। रामगढ़ थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल बालकदास को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर भिजवाया, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया।

 

अध्यापक पिता पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक रिकरॉय अपने दो भाई-बहनों में छोटा था। उसकी बड़ी बहन एलविन (10) कक्षा चार की छात्रा है। मासूम के पिता रोहित बदायूं में सरकारी शिक्षक के पद पर तैनात हैं, जबकि घायल बाबा बालकदास पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर (एसआई) के पद से सेवानिवृत्त हैं। सीओ सिटी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। मासूम के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। चालक की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें-UP: नलकूप चालक 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने दबोचा; रिटायर्ड कर्मचारी से मांगी थी घूस
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed