{"_id":"6a0ad2c087df899b300017ac","slug":"video-students-approach-dm-office-after-school-denies-admission-despite-school-chalo-campaign-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: स्कूल चलो अभियान की खुली पोल...बच्चों का प्रवेश रोका, शिकायत लेकर डीएम दफ्तर पहुंचे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: स्कूल चलो अभियान की खुली पोल...बच्चों का प्रवेश रोका, शिकायत लेकर डीएम दफ्तर पहुंचे छात्र
मैनपुरी। परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूल चलो अभियान चलाया गया लेकिन विद्यालय में पढ़ने वाले प्रधानाध्यापक ही बच्चों का प्रवेश नहीं दे रहे हैं। बच्चों का प्रवेश नहीं हुआ तो वह अपनी शिकायत लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। बच्चों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर शिकायत की जिसके बाद जिलाधिकारी ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
यह पूरा मामला जागीर ब्लाक के मलखानपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय का है। क्षेत्र के करीब दर्जन भर बच्चे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे उन्होंने शिकायत की कि वह स्कूल में प्रवेश लेने के लिए प्रधानाध्यापक के पास गए थे लेकिन कोई ना कोई कारण बात कर उनका प्रवेश नहीं किया जा रहा है बच्चों के परिजन ने भी कई बार प्रधानाध्यापक से निवेदन किया लेकिन उसके बाद भी कोई हल नहीं निकला। भीषण गर्मी में बच्चे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और उन्होंने अपनी शिकायत डीएम को बताई। इसके बाद डीएम ने बच्चों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।