{"_id":"6a0ad2c65238193ba60ae4a0","slug":"video-ghiraur-lawyers-continue-strike-demand-public-apology-from-sdm-over-alleged-misbehavior-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एसडीएम पर गंभीर आरोप...अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी, सार्वजनिक माफी की मांग पर अड़े वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एसडीएम पर गंभीर आरोप...अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी, सार्वजनिक माफी की मांग पर अड़े वकील
मैनपुरी के घिरोर तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का 13 अप्रैल से कार्य कार्य बहिष्कार करने के साथ हड़ताल जारी है। जिसके चलते एसडीएम कोर्ट, तहसीलदार कोर्ट के साथ नायब तहसीलदार कोर्ट का बहिष्कार करते हुए कार्य नहीं किया। जा रहा है। जिसके चलते अधिवक्ताओं ने डीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन देते हुए एसडीएम द्वारा सार्वजनिक माफी मांगने के वाद कार्य पर लौटने का ऐलान किया है।
सोमवार को बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने नारे बाजी करते हुए डीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन देते हुए अध्यक्ष हेमसिंह यादव ने बताया कि एसडीएम के चैंबर में 13 अप्रैल को अधिवक्ता प्रार्थना पत्र लेकर गए तो एसडीएम ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए अपने गार्डों को बुलाकर जेल भेजने की धमकी देते हुए चैम्बर से बाहर कर दिया था। कहा कोई भी अधिवक्ता चैंबर में नहीं आएगा। अगर आया तो तत्काल जेल भिजवा देंगे। जिससे आहत होकर इसके विरोध में वकील बुधवार से कार्य हड़ताल के साथ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। जब तक उपजिलाधिकारी सार्वजनिक रूप से सभागार में आकर समस्त अधिवक्ताओं से माफी मांगे और अपनी गलती स्वीकार करे। अन्यथा की स्थित में तब तक कार्य बहिष्कार के साथ आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर सर्वेश यादव, राघवेन्द्र शाक्य, यतेन्द्र कुमार, अजय शाक्य,अभिनंदन यादव, दशरथ सिंह, मुकेश कुमार, योगेन्द्र यादव, विनय कुमार, रंजीत कुमार रानू, रवी यादव, अनिल नागर, अमित कुमार, अवनीश कुमार आदि लोग मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।