{"_id":"6a0ad2b88002412d95065170","slug":"video-co-conducts-surprise-inspection-of-sbi-bank-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एसबीआई बैंक का औचक निरीक्षण, सीओ ने सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश; ग्राहकों को भी किया सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एसबीआई बैंक का औचक निरीक्षण, सीओ ने सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश; ग्राहकों को भी किया सतर्क
करहल। सोमवार को क्षेत्राधिकारी अजय सिंह चौहान ने कस्बा स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैंक की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों, अलार्म सिस्टम तथा बैंक परिसर में मौजूद अन्य सुरक्षा संसाधनों का बारीकी से निरीक्षण किया।
सीओ ने बैंक में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों एवं सुरक्षा कर्मियों से बातचीत कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने बैंक परिसर में आने वाले ग्राहकों की गतिविधियों पर सतर्क नजर रखने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा वस्तु दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने बैंक में मौजूद ग्राहकों से भी सतर्क रहने की अपील की और कहा कि बैंक के अंदर अथवा बाहर किसी अनजान व्यक्ति के बहकावे में न आएं। उन्होंने साइबर अपराधों से बचाव को लेकर भी लोगों को जागरूक रहने की सलाह दी। सीओ ने कहा कि बैंक की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए समय-समय पर निरीक्षण अभियान चलाया जाता रहेगा, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। निरीक्षण के दौरान बैंक कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।