{"_id":"6a0b1e2e33ae47169e067de3","slug":"anti-corruption-team-caught-tubewell-operator-accepting-bribe-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: नलकूप चालक 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने दबोचा; रिटायर्ड कर्मचारी से मांगी थी घूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नलकूप चालक 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने दबोचा; रिटायर्ड कर्मचारी से मांगी थी घूस
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 18 May 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
सार
रिश्वत के 20 हजार रुपये जैसे ही सतीश ने हाथों में लिए तभी टीम ने उसे पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद विभागीय कर्मियों में खलबली की स्थिति बनी हुई है। मामले में कोई भी बोलने से बच रहा है।
arrested, arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मैनपुरी में एंटी करप्शन टीम ने सोमवार दोपहर दीवानी गेट के बाहर एक होटल पर 20 हजार रुपये रिश्वत ले रहे नलकूप चालक को गिरफ्तार कर लिया। टीम पकड़े गए नलकूप विभाग के कर्मी को अपने साथ ले गई। कार्रवाई के बाद महकमे में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। अधिशासी अभियंता नलकूप खंड ने बताया कि टीम ने कार्रवाई के संबंध में उन्हें जानकारी दी है।
दीवानी के बाहर सोमवार दोपहर उस समय अचानक अफरा-तफरी मच गई जब एक गाड़ी से उतरे कुछ लोगों ने होटल पर बैठे नलकूप विभाग के चालक का हाथ पकड़ लिया। उसके हाथों में 20 हजार रुपये थे। जिसे रबर के दस्ताने पहने एक व्यक्ति ने अपने कब्जे में ले लिया। नलकूप चालक को टीम बाहर लेकर आई और गाड़ी में बैठा कर साथ ले गई। जानकारी करने पर पता चला कि कार्रवाई करने वाली टीम एंटी करप्शन की थी। पकड़ा गया व्यक्ति सतीश चंद्र आवास विकास काॅलोनी का रहने वाला है और दीवानी के अंदर नलकूप विभाग में नलकूप चालक व कार्यवाहक जिलेदार के पद पर है। उसने एक सेवानिवृत्त कर्मी से किसी काम के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी जिसकी शिकायत कर्मी ने एंटी करप्शन आगरा से की थी।
शिकायतकर्ता सतीश चंद्र के बताए होटल पर रुपये लेकर पहुंचा था उसके साथ एंटी करप्शन की टीम भी थी। जैसे ही रिश्वत के 20 हजार रुपये सतीश ने हाथों में लिए तभी टीम ने उसे पकड़ लिया। अब एंटी करप्शन की टीम उसे किस थाने में ले गई है। इस बारे में अभी तक जानकारी नहीं हो सकी है। हालांकि कार्रवाई के बाद विभागीय कर्मियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। मामले में कोई भी बोलने से बच रहा है।
विज्ञापन
एंटी करप्शन की टीम ने उन्हें फोन कर कार्रवाई के बारे में अवगत कराया। 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। टीम से कार्रवाई के संबंध में लिखित रूप में मांगा गया है। शिकायत मिलने के बाद विभागीय स्तर पर भी कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -प्रकाश चंद्र, अधिशासी अभियंता, नलकूप खंड, मैनपुरी

Trending Videos