{"_id":"6a6749e76ce26b67d8026b05","slug":"video-video-gara-thhama-ma-tana-thavasaya-gara-paranaema-mahatasava-ka-shabharabha-akhada-nama-sakaratana-sa-bhakatamaya-haaa-vatavaranae-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गुरु धाम में तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ, अखंड नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ वातावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गुरु धाम में तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ, अखंड नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ वातावरण
गुरु धाम स्थित बंगाली बाबा के स्थान पर तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ रविवार को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में हुआ। महोत्सव की शुरुआत श्रीरामचरितमानस के अखंड पाठ और अखंड नाम संकीर्तन के साथ हुई। इससे पूर्व आश्रम से सरयू तट तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में संत, महंत और श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग में जय श्रीराम और हरिनाम संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
आश्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीरामचरितमानस का पाठ प्रारंभ हुआ, जो 28 जुलाई को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा। इसके साथ ही लगातार चल रहा अखंड नाम संकीर्तन भी उसी दिन संपन्न होगा। महोत्सव के अंतिम दिन 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बंगाली बाबा एवं गुरु परंपरा के आचार्यों का पूजन-अर्चन किया जाएगा। इस दौरान संतों का आशीर्वचन, भंडारा और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
गुरु धाम के व्यवस्थापक गदाधर ने बताया कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होने के लिए कोलकाता, दिल्ली, राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से सैकड़ों श्रद्धालु और अनुयायी अयोध्या पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन और दर्शन की सभी व्यवस्थाएं आश्रम की ओर से की गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।