{"_id":"6a34eb40f23c136a7f0e3b9b","slug":"video-video-kalrasa-oifa-ayathhaya-shavara-ma-raga-ka-mathhayama-sa-ubhara-raha-sasakataka-varasata-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: कलर्स ऑफ अयोध्या शिविर में रंगों के माध्यम से उभर रही सांस्कृतिक विरासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: कलर्स ऑफ अयोध्या शिविर में रंगों के माध्यम से उभर रही सांस्कृतिक विरासत
कलर्स ऑफ अयोध्या अखिल भारतीय कला शिविर में रामनगरी की सांस्कृतिक, धार्मिक और लोक परंपराओं को कलाकारों ने अपनी कृतियों में अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत अवधी गीतों के साथ हुई, जिसके बाद देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों की तैयार कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में रामकथा, लोकजीवन, आध्यात्मिक भाव और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी कृतियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
शिविर में महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, हरियाणा, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और अन्य राज्यों से पहुंचे कलाकारों ने अपनी कल्पनाओं और अनुभवों को कैनवास पर उतारा। प्रदर्शनी में कलाकारों ने अपनी कृतियों के पीछे की अवधारणाओं और उनसे जुड़ी कहानियों को भी साझा किया। प्रदर्शनी में पहुंचे कला प्रेमियों और दर्शकों ने चित्रों का अवलोकन कर कलाकारों के प्रयासों की सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।