Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO: कस्तूरबा की पूर्व छात्रा आँचल वर्मा ने अच्छे अंक लाकर किया नाम रोशन, डॉक्टर बनकर करेगी गरीबों की सेवा
{"_id":"69f8715e96e846b35f0e5adc","slug":"video-video-kasatarab-ka-parava-chhatara-aacal-varama-na-acachha-aka-lkara-kaya-nama-rashana-dakatara-bnakara-karaga-garab-ka-sava-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कस्तूरबा की पूर्व छात्रा आँचल वर्मा ने अच्छे अंक लाकर किया नाम रोशन, डॉक्टर बनकर करेगी गरीबों की सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कस्तूरबा की पूर्व छात्रा आँचल वर्मा ने अच्छे अंक लाकर किया नाम रोशन, डॉक्टर बनकर करेगी गरीबों की सेवा
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, तारुन परिवार ने अपनी पूर्व मेधावी छात्रा को सम्मानित कर मिसाल पेश की है। अंकारी निवासी आँचल वर्मा ने हाई स्कूल परीक्षा में विशुन बाबा इंटर कॉलेज से 86,33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है।
इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वार्डन संध्या वर्मा ने आँचल और उनके पिता श्री चंद्र वर्मा को बुलाकर स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
समारोह में सहायक विकास अधिकारी (ग्राम विकास) सुरेश कुमार ने कहा, "बेटियां किसी भी क्षेत्र में कमतर नहीं हैं। मौका मिलने पर वे ऊंचा मुकाम हासिल करती हैं।" एडीओ कॉपरेटिव अमित सिंह ने कहा, "कम संसाधन में भी मेहनत से ऊंचा मुकाम हासिल किया जा सकता है, आँचल इसका उदाहरण है।
"सम्मान पाकर आँचल ने कहा, "आगे चलकर डॉक्टर बनना और गरीबों की सेवा करना मेरा लक्ष्य है। कस्तूरबा विद्यालय की शिक्षिकाओं की मेहनत से ही मैं यहाँ तक पहुंची हूँ। "वार्डन संध्या वर्मा ने बताया कि आँचल शुरू से ही मेधावी और अनुशासित छात्रा रही है। पिता चंद्र वर्मा ने कहा कि बेटी की उपलब्धि पर परिवार को गर्व है।इस अवसर पर शिक्षिका दीपशिखा तिवारी, आकृति पटेल, संजोती मौर्य, सुनीता सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।