{"_id":"6a27df4a0e2e1e026504d023","slug":"video-video-mahagaii-oura-kasana-ka-samasayao-ka-lkara-sapa-ka-paratharashana-2026-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: महंगाई और किसानों की समस्याओं को लेकर सपा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: महंगाई और किसानों की समस्याओं को लेकर सपा का प्रदर्शन
गोसाईगंज (अयोध्या)। समाजवादी पार्टी द्वारा मंगलवार को गोसाईगंज क्षेत्र के वरदही बाजार स्थित ठकुराइन पोखर के निकट विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। धरने में महंगाई, नीट परीक्षा में अनियमितताओं, रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों, खाद-बीज की उपलब्धता तथा किसानों और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।
धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सांसद लालजी वर्मा ने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है और किसानों को खाद-बीज की उपलब्धता में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनहित के मुद्दों की अनदेखी कर रही है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी सड़क से लेकर सदन तक जनता की आवाज उठा रही है। साथ ही कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। धरना-प्रदर्शन में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।