{"_id":"69ad44036196749b7c0b6134","slug":"video-video-ta-20-varalda-kapa-ka-fainal-ma-jata-ka-le-vashashha-paja-patha-oura-havana-ka-aayajana-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जीत के लिए विशेष पूजा-पाठ और हवन का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जीत के लिए विशेष पूजा-पाठ और हवन का आयोजन
टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष पूजा-पाठ और हवन का आयोजन किया जा रहा है। भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच होने वाले इस अहम मुकाबले को लेकर रामनगरी में भक्तों और संतों के बीच खास उत्साह देखने को मिल रहा है।
अयोध्या के विश्व विराट विजय राघव मंदिर में भगवान राघवेंद्र सरकार के समक्ष संत-महात्माओं द्वारा विशेष अनुष्ठान शुरू किया गया है। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन और पाठ किया जा रहा है। संत-महात्मा टीम इंडिया की जीत के लिए भगवान राम और बजरंगबली से प्रार्थना कर रहे हैं।
संतों का कहना है कि इससे पहले भी बड़े मुकाबलों से पहले यहां हवन-पूजन और अनुष्ठान किए गए थे, जिसके बाद भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। इसी विश्वास के साथ एक बार फिर मंदिर में विशेष यज्ञ और पूजा-पाठ किया जा रहा है, ताकि भारत फाइनल मुकाबले में जीत हासिल कर देश का नाम रोशन करे। रामनगरी अयोध्या से संतों और श्रद्धालुओं की यही कामना है कि टीम इंडिया फाइनल में विजय हासिल कर एक बार फिर विश्व कप अपने नाम करे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।