Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO: देश विदेश से आने वाले पर्यटकों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए विकास परियोजनाओं को समय से पूरा करना पहली प्राथमिकता : कमिश्नर
{"_id":"688b4a251b67e4e83d0dd692","slug":"video-video-thasha-vathasha-sa-aana-val-parayataka-ka-savathhao-ka-thhayana-rakhata-hae-vakasa-parayajanao-ka-samaya-sa-para-karana-pahal-parathamakata-kamashanara-2025-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: देश विदेश से आने वाले पर्यटकों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए विकास परियोजनाओं को समय से पूरा करना पहली प्राथमिकता : कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: देश विदेश से आने वाले पर्यटकों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए विकास परियोजनाओं को समय से पूरा करना पहली प्राथमिकता : कमिश्नर
मंडल का कार्यभार संभालने के बाद नवागत कमिश्नर राजेश कुमार बृहस्पतिवार को मीडिया से मुखातिब हुए। अपनी प्राथमिकताओं को गिनाते हुए कमिश्नर ने बताया कि अयोध्या आज विश्व के पटल पर धार्मिक राजधानी के स्वरुप में उभर कर सामने आई है। यहां पर बहुत सारी परियोजनाएं चल रही हैं। देश-विदेश से पर्यटक भी अयोध्या पहुंच रहे हैं। उनकी सुविधाओं का ध्यान रखना पहली प्राथमिकता है। इसके साथ ही जो योजनाएं यहां पर चल रही हैं, उनको समय से पूरा करना भी प्राथमिकता में शामिल। यहां की जनता की समस्याओं का निराकरण करते हुए जो सरकार की योजनाएं चल रही हैं, उसको उन तक पहुंचाना है।
अयोध्या में त्यौहार का सीजन चल रहा है। यहां पर बहुत से पर्यटक आते हैं। वे बिना किसी समस्या के दर्शन पूजन कर सकें, यह भी प्राथमिकता रहेगी। कमिश्नर ने बताया कि अयोध्या में बहुत से इंफ्रास्ट्रक्चर के काम चल रहे हैं, उन सब को समय से पूरा करना, सभी विभागों की ओर से समन्वय स्थापित करना और जो प्रोजेक्ट में जो समस्याएं आ रही हैं, उनको दूर करना भी प्राथमिकताओं में है। अयोध्या में जो भी श्रद्धालु पर्यटक आते हैं, उनको मंदिरों में भगवान का सुगम दर्शन सुलभ हो और वे अच्छा भाव, अच्छा अनुभव और अच्छी अनुभूति लेकर जाएं, यह प्रयास रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।