{"_id":"69f9cd4c4bd2ea881403fb15","slug":"video-video-vathha-ka-le-l-jae-ja-raha-27-gavasha-makata-tanprna-palsa-ka-mal-bugdha-safalta-eka-tasakara-garafatara-2026-05-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: वध के लिए ले जाए जा रहे 27 गोवंश मुक्त, तारून पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: वध के लिए ले जाए जा रहे 27 गोवंश मुक्त, तारून पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक तस्कर गिरफ्तार
गोवंशीय पशुओं के वध व अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में थाना तारून पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने धौरहरा कुटी के जंगल से वध हेतु ले जाए जा रहे 27 गोवंशीय पशुओं को मुक्त कराया और एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार किया।
प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना सोमवार की रात करीब 12:30 बजे छापा मारा। जंगल में पिकअप संख्या UP32HV3034 पर गोवंश लादते समय खुर्शीद आलम निवासी पारा, सरायमीर, आजमगढ़ को दबोच लिया गया।
अंधेरे का फायदा उठाकर उसके 5 साथी मौके से फरार हो गए। मौके से पिकअप पर लदे 3 गोवंशीय पशु मिले। पास के शीशम के जंगल में बंधे 24 और गोवंश बरामद हुए। सभी 27 पशुओं को मुक्त कराकर गोशाला फतेहपुर कमासिन भेज दिया गया। पुलिस ने मौके से एक विकप कार और 5 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
पूछताछ में गिरफ्तार खुर्शीद ने बताया कि गिरोह में राकेश वर्मा, राजेश यादव, झिनकान यादव निवासी आत्माराम का पुरवा, खंडगपुर, अहिरौली, अम्बेडकरनगर, कामरान निवासी सरायमीर, आजमगढ़ और बब्लू निवासी शाहगंज, जौनपुर शामिल हैं। स्थानीय राकेश, झिनकान व राजेश पशुओं को पकड़कर जंगल में छिपाते थे। खुर्शीद, कामरान व बब्लू इन्हें ग्राम मुडियार, फूलपुर, आजमगढ़ व अन्य स्थानों पर ले जाकर वध हेतु बाहर भेजते थे। बब्लू कार से रैकी करता था।
शातिर हैं आरोपी
गिरफ्तार खुर्शीद पर आजमगढ़ व जौनपुर में गोवध अधिनियम व पशु क्रूरता के 4 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। फरार राजेश यादव व झिनकान पर भी थाना तारून व अहिरौली में गोवध के कई केस दर्ज हैं।पुलिस टीम में उ0नि0 रितेश सिंह, उ0नि0 अंशुल वर्मा व हे0का0 अशोक यादव, मोहित यादव, गंभीर सिंह, सोनू यादव ,आशीष यादव, विनोद गुप्ता शामिल रहे। थाना प्रभारी देवेंद्र पाण्डेय ने बताया कि थाना तारून में गोवध निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर खुर्शीद को न्यायालय में पेश किया गया। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।