Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
young farmer from Ayodhya chose agriculture over job carving unique identity through dragon fruit cultivation
{"_id":"6b0811a530846ddb7e0e83d3","slug":"video-young-farmer-from-ayodhya-chose-agriculture-over-job-carving-unique-identity-through-dragon-fruit-cultivation-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के युवा किसान ने नौकरी के बजाय कृषि को चुना, ड्रैगन फ्रूट की खेती से बनाई अलग पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के युवा किसान ने नौकरी के बजाय कृषि को चुना, ड्रैगन फ्रूट की खेती से बनाई अलग पहचान
कुछ अलग करने का जुनून हो तो गांव की मिट्टी में भी सफलता की नई इबारत लिखी जा सकती है। इसे साबित कर रहे हैं अयोध्या में तारुन के काकोली मजरे सूबेदार का पुरवा निवासी युवा किसान धर्मेंद्र निषाद। इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड से आईटीआई करने के बाद उन्होंने नौकरी की राह चुनने के बजाय खेती को अपना व्यवसाय बनाया। परंपरागत फसलों के साथ ड्रैगन फ्रूट की खेती शुरू कर उन्होंने क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।
धर्मेंद्र ने फरवरी 2024 में करीब आधा एकड़ जमीन पर ड्रैगन फ्रूट (कमलम) के पौधे लगाए थे। इसके लिए पौधे बाराबंकी और गुजरात से मंगवाए। करीब दो से ढाई लाख रुपये की लागत से छह फीट ऊंचे पिलर और टायर का ढांचा तैयार कराया। ड्रिप सिंचाई से पौधों को पानी दिया जाता है। खास बात यह है कि एक बार लगाए गए पौधे 25 से 30 साल तक फल दे सकते हैं। पौधों के बीच खाली जगह में चना और मटर की खेती भी कर रहे हैं।
करीब 14 महीने बाद पौधों में फल आने शुरू हो गए। जून से अब तक लगभग दो क्विंटल फल बेच चुके हैं। खेत से ही 300 से 400 रुपये प्रति किलो की दर से बिक्री हो रही है। एक फल का वजन 800 ग्राम से एक किलो तक है। कांटेदार पौधे होने से छुट्टा पशुओं और नीलगाय से फसल को नुकसान भी कम होता है।
धर्मेंद्र बताते हैं कि कूरी पुरुषोत्तमपुर के किसान राकेश पांडेय की खेती देखकर उन्हें इस प्रयोग की प्रेरणा मिली। उनका कहना है कि युवा आधुनिक तकनीक और मेहनत के बल पर खेती को बेहतर रोजगार बना सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।