{"_id":"6aaad191190aa39f660d6e95","slug":"video-bharaica-cahalva-gava-ma-pajara-lgana-ka-eka-ghata-ma-katha-haaa-tathaaa-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच: चहलवा गांव में पिंजरा लगने के एक घंटे में कैद हुआ तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: चहलवा गांव में पिंजरा लगने के एक घंटे में कैद हुआ तेंदुआ
नरेंद्र आर्य
Updated Wed, 16 Sep 2026 10:57 PM IST
Link Copied
पिछले कई दिनों से मवेशियों का शिकार कर रहे तेंदुए को वन विभाग ने बुधवार को चहलवा गांव में पिंजरा लगाकर पकड़ लिया। ग्रामीणों की शिकायत के बाद वन विभाग ने तेंदुए की आवाजाही वाले स्थान की सटीक जानकारी जुटाकर साजित के खेत में शाम करीब 5:30 बजे पिंजरा लगाया। पिंजरे में बकरी को चारे के रूप में बांधा गया था। वन विभाग की रणनीति काम कर गई और पिंजरा लगने के करीब एक घंटे के भीतर ही शाम 6:30 बजे तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया।
तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही गांव में हलचल मच गई। लगातार मवेशियों के शिकार से परेशान ग्रामीणों ने तेंदुए के पकड़े जाने पर राहत की सांस ली। सूचना पर कतर्नियाघाट के वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़, डिप्टी रेंजर मयंक पांडेय, वन रक्षक कौशल किशोर सिंह समेत वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
वन विभाग की टीम पकड़े गए तेंदुए को सुरक्षित रेंज कार्यालय ले गई। अधिकारियों के अनुसार तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश के अनुसार उसके संबंध में आगे का निर्णय लिया जाएगा।
डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने बताया कि कतर्नियाघाट वन क्षेत्र में ग्रामीणों की सूचना के आधार पर तेंदुए की आवाजाही वाले स्थानों की पहचान कर वन विभाग पिंजरे लगा रहा है। सटीक लोकेशन मिलने पर कम समय में तेंदुए के पकड़े जाने से विभाग की रणनीति को सफलता मिल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।