सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   VIDEO: मंत्री, विधायक से लेकर अफसर तक दौड़े, महिलाएं बच्चे बुजुर्ग और किसान तक नहीं रहे पीछे, पटेल जयंती पर अद्भुत नजारा

VIDEO: मंत्री, विधायक से लेकर अफसर तक दौड़े, महिलाएं बच्चे बुजुर्ग और किसान तक नहीं रहे पीछे, पटेल जयंती पर अद्भुत नजारा

ishwar ashish ishwar ashish
Updated Fri, 31 Oct 2025 11:50 AM IST
VIDEO: मंत्री, विधायक से लेकर अफसर तक दौड़े, महिलाएं बच्चे बुजुर्ग और किसान तक नहीं रहे पीछे, पटेल जयंती पर अद्भुत नजारा
लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को बाराबंकी जिले में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ जोश और उल्लास के साथ मनाया गया। सूरज की पहली किरण के साथ ही शहर से लेकर कस्बों तक एकता, देशभक्ति और उत्साह की लहर दौड़ पड़ी। मंत्री से लेकर विधायक, अफसर से लेकर छात्र-छात्राएं, बच्चे से लेकर महिलाएं, हर कोई एक ही मकसद से सड़कों पर उतरा और भारत की एकता, अखंडता और अमर देशभक्ति का संदेश दिया। रामसनेहीघाट में प्रदेश सरकार के खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने एमएलसी अंगद सिंह, भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं और विद्यार्थियों के साथ दो किलोमीटर लंबी ‘रन फॉर यूनिटी’ में हिस्सा लिया। एक भारत श्रेष्ठ भारत और वंदे मातरम् के नारों से रामसनेहीघाट की गलियां गूंज उठीं। पूरे मार्ग पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर धावकों का स्वागत किया। दौड़ के दौरान बच्चों में जहां जोश छलक रहा था, वहीं बुजुर्गों में गर्व की चमक दिखी। मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि जिलेभर में हुई इन एकता दौड़ों ने साबित किया कि सरदार पटेल की विचारधारा दिलों भी जिंदा है। नई पीढ़ी उनके विचारों को आत्मसात करती है। बच्चों की मासूम मुस्कान, युवाओं की ऊर्जा, महिलाओं की भागीदारी और अफसरों का अनुशासन, यह सब मिलकर एक संदेश दे रहे कि एकता ही भारत की सबसे बड़ी ताकत है। पुलिस लाइन से स्टेडियम तक एकता का कारवां, पटेल मूर्ति पर बरसे फूल जिला मुख्यालय पर भी देशभक्ति का नजारा देखते ही बनता था। एसपी अर्पित विजयवर्गीय के नेतृत्व में पुलिस लाइन से निकली एकता दौड़ में सैकड़ों युवाओं, पुलिसकर्मियों और अफसरों ने भाग लिया। दौड़ का समापन पटेल तिराहा पर हुआ। यहां पर लगी सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति पर हजारों लोगों ने फूल बरसाए और उन्हें श्रद्धा सामान अर्पित किए। जहां से भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर सिंह के अगुवाई में ‘यूनिटी मार्च’ निकालकर स्टेडियम तक एकता का परचम लहराया। शहर के हर मोड़ पर सरदार पटेल अमर रहें की गूंज सुनाई दी। पदयात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य, हैदरगढ़ के विधायक दिनेश रावत, डीएम शशांक त्रिपाठी, डीआईओएस ओपी त्रिपाठी, बीएसए संतोष देव पांडेय, एसडीएम आनंद तिवारी का सिटी संगम कुमार यातायात प्रभारी रामजतन के सात एनसीसी कैडेट और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नागरिकों ने भीहिस्सा लिया। कस्बों में भी दिखा एकता का जज्बा: उधर जैदपुर में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में निकली एकता दौड़ का शुभारंभ पद्मश्री किसान राम सरन वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। छात्राओं, स्वयंसेवकों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं रामनगर में सीओ गरिमा पंत, कोतवाल अनिल कुमार पांडेय और यूनियन इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल कमलेश सिंह भी विद्यार्थियों के साथ कदम मिलाते नजर आए। यह दौड़ कोतवाली परिसर से पीजी कॉलेज तक संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: रोडवेज बस हुई खराब, यात्रियों ने लगाया धक्का

30 Oct 2025

महोबा में ब्लैकमेलिंग से परेशान छात्रा ने मौत को गले लगाया

30 Oct 2025

देवभूमि के 25 वर्ष: दून डायलॉग संस्था ने 'उत्तराखंड एक विचार' परिचर्चा का आयोजन

30 Oct 2025

श्रीनगर में रामलीला: लक्ष्मण शक्ति लीला का मंचन देखने उमड़े भीड़

30 Oct 2025

भीतरगांव सीएचसी से आठ निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर संबद्ध, गर्भवती महिलाओं का फ्री होगा अल्ट्रासाउंड

30 Oct 2025
विज्ञापन

Mussoorie: गढ़वाल महिला सभा ने मनाया ईगास, लोक गीतों पर जमकर किया नृत्य

30 Oct 2025

Video : लखनऊ में प्रस्तुती देतीं शास्त्रीय गायिका अश्विनी भिड़े-देशपांडे

30 Oct 2025
विज्ञापन

Video : लखनऊ में मलिका-ए-गजल- बेगम अख्तर की पुण्यतिथि पर आए लोगों ने पुष्प अर्पित किए

30 Oct 2025

Video : स्लीपर बसों में नहीं है हथौड़ा और ना ही बैक साइड इमरजेंसी गेट

30 Oct 2025

Shahdol News: मवेशी चरा रही महिला को खींच ले गया भालू, दो घंटे तक शव के पास घूमता रहा, देखते रहे परिजन

30 Oct 2025

Hapur: गढ़मुक्तेश्वर के कार्तिक पूर्णिमा मेले में श्रद्धालुओं का आगमन तेज, व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

30 Oct 2025

Jabalpur News: गर्भवती होने पर नाबालिग को भर्ती किया गया अस्पताल में, खुला बाल विवाह का राज

30 Oct 2025

Una: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बोले- 500 करोड़ से होगा संतोषगढ़–जैजों सड़क का स्तरोन्नयन

30 Oct 2025

Dehradun: स्तन और सर्वाइकल कैंसर जागरूकता शिविर, Amar Ujala फाउंडेशन ने किया कार्यशाला का आयोजन

30 Oct 2025

Noida: किसान की तबीयत हुई खराब, नोएडा प्राधिकरण के बाहर अपनी मांगों को लेकर बैठे हैं धरने पर

30 Oct 2025

ग्रेटर नोएडा: तीन नए आपराधिक कानूनी की जानकारी के लिए दंड से न्याय की ओर अभियान का सहारा

30 Oct 2025

हाईस्कूल और इंटर के मेधावियों को किया सम्मानित, शिशु भारती के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ

30 Oct 2025

टैलेंट एवं फैशन शो में विशेष बच्चे दिखाएंगे हुनर, देश भर के 100 दिव्यांग बच्चे होंगे शामिल

30 Oct 2025

महेंद्रगढ़: सीएम फ्लाइंग ने खाद बीज भंडार पर की छापेमारी, एक में मिली अनियमितता

प्यार की सजा: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को पहले जमकर पीटा फिर रस्सी से बांधा, आधा सिर और आधी मूंछ काटी

30 Oct 2025

Bareilly News: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान बोलीं- योगी सरकार में घटा महिला अपराध

30 Oct 2025

Rishikesh: नगर पालिका बोर्ड बैठक में ईओ पर पर भड़के सभासद, विकास कार्यों में बाधा डालने का आरोप

30 Oct 2025

जगतगुरु रामभद्राचार्य की कथा में पहुंचीं सीएम साय की पत्नी कौशल्या साय, महाराज बोले- 'ये हमारी पुत्रवधु हैं'

जन्म लेने के चार घंटे बाद धड़का नवजात का दिल, मां-पिता के चेहरे पर आई मुस्कान

30 Oct 2025

हाथरस के नए डीएम अतुल वत्स ने चार्ज लेने के बाद बताईं अपनी प्राथमिकताएं

30 Oct 2025

जेवर टोल पर BKU का प्रदर्शन: किसान के साथ हाथापाई, आरोपी टोल कर्मी को पुलिस ने पकड़ा

30 Oct 2025

फरीदाबाद के धीरू सिंह रणजी ट्रॉफी में दिखाएंगे दम

30 Oct 2025

कानपुर: ठगी के मामले में दिल्ली का क्रिकेटर और पंजाब का रेसलर गिरफ्तार

30 Oct 2025

Betul News: एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल, छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर किया प्रदर्शन

30 Oct 2025

Mandi: राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी का मंडी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

30 Oct 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed