{"_id":"6a4f75a63f24cdeaba0219ea","slug":"heavy-rains-in-bareilly-cause-waterlogging-on-roads-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बरेली में मूसलाधार बारिश से सड़कों पर जलभराव, जनजीवन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बरेली में मूसलाधार बारिश से सड़कों पर जलभराव, जनजीवन प्रभावित
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 09 Jul 2026 03:49 PM IST
Link Copied
बरेली में बारिश का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार कई घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई, जिससे शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। पॉश कॉलोनियों की सड़कों पर भी जलभराव हो गया। राजेंद्र नगर में जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। मलूकपुर में सड़क पर सैलाब जैसे हालात दिखे। बारिश का सिलसिला दोपहर तीन बजे के बाद भी जारी रहा।
सुभाषनगर के मणिनाथ, शांति विहार, गणेश नगर, रविंद्र नगर समेत अन्य इलाके जलमग्न रहे। नालों की सफाई समय पर न हो पाने के कारण जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरीके से चरमरा गई। गणेश नगर के कई घरों में पानी भर गया। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर दो दिन तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।