{"_id":"65ec19e7b47382f2c40e4041","slug":"video-mathhamakakhaya-ka-hamal-sa-tha-yavaka-hae-bhasha-eblsa-karama-na-papaii-kata-pahanakara-bcaii-jana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मधुमक्खियों के हमले से दो युवक हुए बेहोश, एंबुलेंस कर्मी ने पीपीई किट पहनकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मधुमक्खियों के हमले से दो युवक हुए बेहोश, एंबुलेंस कर्मी ने पीपीई किट पहनकर बचाई जान
बरेली के सेटेलाइट बस अड्डे पर शुक्रवार दोपहर मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला बोल दिया। इससे अफरातफरी मच गई। कई डंक लगने से दो राहगीर सड़क पर बेहोश हो गए। मौके पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मी ने पीपीई किट पहनने के बाद आग सुलगाई। इसके बाद मधुमक्खियां उनके ऊपर से हटीं। दोनों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर शिवम के मुताबिक स्थानीय निवासियों ने बताया कि सेटेलाइट बस अड्डे के पास किसी खुराफाती ने मधुमक्खियों के छत्ते को छेड़ दिया। इससे मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं। वहां मौजूद लोगों पर हमला बोल दिया। वहां मौजूद नवीन और शिवओम कई डंक लगने से बेहोश हो गए। स्थानीय दुकानदार की सूचना पर 108 एंबुलेंस पहुंची। कर्मचारी ने पीपीई किट पहनी। आग सुलगाई और मधुमक्खियों को भगाया। दोनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिवम की हालत स्थिर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।