Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Bhadohi News
›
VIDEO : Officials raided the district jail in Bhadohi DJ DM and SP inspected the barracks instructed for cleanliness
{"_id":"676195ef622b811e4406948a","slug":"video-officials-raided-the-district-jail-in-bhadohi-dj-dm-and-sp-inspected-the-barracks-instructed-for-cleanliness","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भदोही के जिला कारागार में अधिकारियों का छापा, डीजे, डीएम और एसपी ने किया बैरक का निरीक्षण, साफ-सफाई का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भदोही के जिला कारागार में अधिकारियों का छापा, डीजे, डीएम और एसपी ने किया बैरक का निरीक्षण, साफ-सफाई का निर्देश
ज्ञानपुर जिला जज दुर्ग नारायण सिंह सहित जिलाधिकारी विशाल सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने मंगलवार को जिला कारागार ज्ञानपुर का औचक निरीक्षण किया। बंदियों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली तो कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया कि बंदियों को जेल में मिलने वाली हर सुविधा मुहैया कराई जाए। हालांकि किसी तरह की आपत्तिजनक वस्तु नहीं पाई गई। निरीक्षण कार्रवाई से जेल प्रशासन में हड़कंप मचा रहा।
तीसरे पहर चार बजे पहुंचे अधिकारियों ने करीब एक घंटे से अधिक समय तक अंदर रहकर जेल में बंदियों से मिलकर भोजन व्यवस्था से लेकर अन्य सारी जानकारी हासिल की। रसोई घर, खाद्यान्न स्टोर, महिला- पुरुष बैरक, किशोर बैरक का गहनता के साथ निरीक्षण किया। जेल परिसर में संचालित डिस्पेंसरी का भी निरीक्षण किया। उपलब्ध दवाओं के बारे में जानकारी हासिल की। कहा कि बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं में कोई कटौती न की जाए। ऐसी शिकायत मिलने पर कार्रवाई तय की जाएगी। जिला जज ने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि साफ-सफाई को बेहतर रखें। अधिकारियों के निरीक्षण से बंदी रक्षकों में खलबली रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।