Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Bhadohi News
›
VIDEO : The problem could not be solved even after 30 hours in Bhadohi trains are running from platform number two
{"_id":"6764357aa70de1c5e10a57d6","slug":"video-the-problem-could-not-be-solved-even-after-30-hours-in-bhadohi-trains-are-running-from-platform-number-two","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भदोही में 30 घंटे बाद भी नहीं दूर हो सकी समस्या, दो नंबर प्लेटफार्म से ट्रेनों का परिचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भदोही में 30 घंटे बाद भी नहीं दूर हो सकी समस्या, दो नंबर प्लेटफार्म से ट्रेनों का परिचालन
और बसों के सहारे गंतव्य की ओर रवाना हुए। वहीं प्लेटफार्म एक पर ट्रेन खड़े होने के कारण सभी ट्रेनों का परिचालन दो नंबर से किया जा रहा है।प्रयागराज से रामबाग से बुधवार की शाम झूसी से चलकर आरा जाने वाली मेमो ट्रेन ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंची ही थी कि अचानक ट्रेन के इंजन की ग्रिप में खराबी आ गयी। जिससे ट्रेन करीब 5.41 मिनट पर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी हो गयी। स्टेशन पर खड़ी ट्रेन को इंजीनियरों ने काफी देर तक ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इस बीच ट्रेन में सवार हजारों यात्री परेशान हो उठे। काफी देर तक जब ट्रेन ठीक होती नहीं दिखी तो कई यात्री अगली ट्रेन तो कई ऐसे रहे जो बस, ऑटो और अन्य साधनों से गंतव्य की ओर से रवाना हो गए। काफी प्रयास के बाद भी सफलता न मिलने की दशा में स्टेशन अधीक्षक संजय पांडेय ने वाराणसी में उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इस बीच स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर कई ट्रेनों का परिचालन भी बाधित हो गया। एक नंबर प्लेटफार्म पर ट्रेनों का परिचालन भी बाधित होने से प्रयागराज से आने वाली सभी ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर दो से निकाला गया। दूसरी तरफ वाराणसी से आए इंजीयनियर 30 घंटे बाद तक ट्रेन की ग्रिप में आयी खराबी को ठीक नहीं कर पाए थे। इस बीच कई यात्रियों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ा।
ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज से आने वाली लीक्षवी एक्सप्रेस, मऊ मेमो स्पेशल ट्रेन, पवन एक्सप्रेस, धनापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, बनारस मेमो स्पेशल, प्रयागराज बलिया पैसेंजर, विभूति एक्सप्रेस, पूरे दरभंगा समेत करीब तीन दर्जन से अधिक ट्रेनों का परिचालन प्लेटफार्म नंबर एक से हुआ। इस दौरान रेलवे को फाटकों के पास थोड़ी-थोड़ी देर पर शट डाउन लेना पड़ा।ज्ञानपुर के स्टेशन अधीक्षक की माने तो बुधवार को शाम 5:41 पर पैसेंजर ट्रेन में तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन आगे नही जा सकी। वाराणसी से आए इंजीनियरों द्वारा उसे बनाया जा रहा है। ट्रेन बन जाने के बाद उसे वाराणसी के लिए रवाना किया जाएगा। फिलहाल दो नंबर प्लेटफार्म से ट्रेनों को निकाला जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।