सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Congress protest in Bulandshahr demanding supply of electricity and urea fertilizer

UP: बुलंदशहर में बिजली व यूरिया खाद की आपूर्ति की मांग के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम ज्ञापन

Anuj Kumar अनुज कुमार
Updated Wed, 23 Jul 2025 03:52 PM IST
Congress protest in Bulandshahr demanding supply of electricity and urea fertilizer
खरीफ की फसलों की बुआई के सीजन में किसानों को आ रही समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राज्यपाल के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को देकर किसानाें को बिजली, पानी और खाद की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की। साथ ही सरकार पर किसानों से वायदा खिलाफ करने का आरोप लगाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जिया-उर्र-रहमान ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार किसानों को मुफ्त बिजली देना तो दूर बिजली आपूर्ति भी ठीक से नहीं कर पा रही है। किसानों को खाद के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। आज किसान यूरिया और सिंचाई के लिए त्राहि-त्राहि कर रहा है। उन्होंने कहा कि यूरिया की कालाबाजारी हावी है। पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, मनीष चतुर्वेदी ने कहा कि यूरिया और खाद के लिए किसान सहकारी समितियों व निजी दुकानों पर कालाबाजारी के चलते इस उमस भरी गर्मी में दिन-दिन भर लाइन लगाकर औने-पौने बढ़े दामों पर खरीदने के लिए विवश है। भाजपा को वोट देकर प्रदेश का अन्नदाता किसान आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है । वरिष्ठ नेता डॉ एसडी शर्मा, जगतपाल सिंह, आशु कुरैशी और शिवकुमार शर्मा ने कहा कि भाजपा की दोहरी नीति के चलते किसान अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। कांग्रेस पार्टी सदैव किसानों के हितों के लिए संघर्ष करती रही है। इस दौरान नईम मंसूरी, साजिद गाजी, सैयद अमान, मुनीर अकबर, आशु कुरैशी, शिवकुमार लालनेर, जगतपाल सिंह, हर्षवर्धन बाल्मिकी, डॉ शखावत, छात्र नेता सचिन वशिष्ठ, मनीष चतुर्वेदी, सादिक सैफी, तारिक गाजी, विमलेश बाल्मिकी, धर्मेंद्र महावर, दिनेश पंडित, मोहित गौतम, पुष्पेंद्र चौधरी, देव शर्मा, शोएब खान, अनस, शाकिब मुकद्दम, बसंत पाठक आदि मौजूद रहे। वहीं, दूसरी ओर जिले की सभी तहसीलों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे। स्याना में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी जिलासचिव आदिल चौधरी के नेतृत्व में तहसील कार्यालय में पहुंचकर नारेबाजी करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रविंद्र प्रताप सिंह को सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की। जिला महासचिव आदिल चौधरी ने कहा कि प्रदेश में किसानों को सिंचाई के लिए विद्युत आपूर्ति नहीं की जा रही है। तत्काल विद्युत आपूर्ति सुचारू की जाए। नगराध्यक्ष नजमी चौधरी ने कहा कि प्रदेश में माफियाओं द्वारा खाद व यूरिया की कालाबाजारी की जा रही है। कालाबाजारी करने वाले माफियाओं पर तत्काल कार्यवाही कर किसानों को खाद व यूरिया उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान साजिद चौधरी, रिफाकत खान डॉ इरफान व वफ़ाकत खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मेरठ में औघड़नाथ मंदिर पर भोलेनाथ का जलाभिषेक कर कांवड़ियों ने सफल की अपनी यात्रा

23 Jul 2025

Meerut: दंडवत के साथ कांवड़ियों ने भगवान भोलेनाथ का किया जलाभिषेक, सफल की अपनी यात्रा

23 Jul 2025

Meerut: शिवरात्रि पर बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, तड़के से ही लाइन में लगे कांवड़िए और भक्त

23 Jul 2025

Sagar News:  खाद संकट से नाराज किसानों ने किया हाईवे जाम, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

23 Jul 2025

पानीपत में शिव के जयकारों से गूंजे शिवालय

23 Jul 2025
विज्ञापन

Jodhpur News: मेड़ता रोड-बीकानेर रेल लाइन दोहरीकरण का सर्वे कार्य पूरा, जल्द होगा कार्यारंभ

23 Jul 2025

Kashipur: कॉलेज में लगे पेड़ों के बीजों से तैयार कर डाली नर्सरी

विज्ञापन

कानपुर में नरवल मोड़ पर रॉन्ग साइड आ रहे ऑटो की टक्कर से छात्र घायल

23 Jul 2025

देवाल में भारी बारिश, जनजीवन हुआ अस्तव्यस्त

23 Jul 2025

नारनाैल में डाक कांवड़ वाले शिव भक्तों ने शिवलिंग पर किया जलाभिषेक

Barwani News: कुएं में मिला महिला का शव, इलाके में सनसनी; कपड़ों से हुई शिनाख्त, डिप्रेशन में थी महिला

23 Jul 2025

झज्जर में शिवरात्रि पर शिवभक्तों ने शिवलिंग पर किया जलाभिषेक

Ujjain News: भांग का श्रृंगार व मस्तक पर चंद्र लगाकर भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, भक्त हुए निहाल; लगे जयकारे

23 Jul 2025

Dhar: मांडू में कांग्रेस के जन संकल्प शिविर का हुआ समापन, सुप्रिया श्रीनेत ने विधायकों को दिया संघर्ष का मंत्र

23 Jul 2025

Bihar Voter List: बिहार चुनाव से पहले मतदाताओं की जांच, इस दिन आएगी नई ड्रॉफ्ट लिस्ट

23 Jul 2025

रोहतक: ठेका कर्मचारियों ने महिला कॉलेज के बाहर किया महिला किसान नेता का घेराव, जमकर हंगामा

23 Jul 2025

सर्वाेदय नगर में मोबाइल टावर लगाने का विरोध, किया प्रदर्शन

23 Jul 2025

खौसापुर स्कूल बंद होने पर सपाइयों ने की नारेबाजी

22 Jul 2025

तीज उत्सव, तीज क्वीन और सावन लोक नृत्य प्रतियोगिता के लिए 25 महिलाओं ने दिए ऑडिशन

22 Jul 2025

फजलगंज बस डिपो में 15 दिन से जलभराव, पानी में मच्छर पनप रहे

22 Jul 2025

बर्रा ठाकुर चौराहा रोड पर जलभराव, लोगों के लिए बनी मुसीबत

22 Jul 2025

शामली: डीजे पर खूब झूमे शिवभक्त

22 Jul 2025

मुजफ्फरनगर: शिव चौक से गुजरे हरियाणा के डाक कांवड़िये

22 Jul 2025

शामली: हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचे कावड़ियों को किया सम्मानित

22 Jul 2025

बागपत: राष्ट्र वंदना चौक पर किया डांस

22 Jul 2025

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, मेले में घूमने की बात कहकर घर से निकला था

22 Jul 2025

सोशल मीडिया पर वायरल हुए युवक की गला रेतकर हत्या, छह के खिलाफ हत्या की रिपाेर्ट

22 Jul 2025

सिद्धनाथ घाट में डूबे दो किशोर, एक का शव मिला

22 Jul 2025

जनसुनवाई में गरमाया माहौल: समाजसेवी से एसडीएम बोले- जाते हो या थप्पड़ मारूं; जानें क्या है मामला

22 Jul 2025

कानपुर में डंपर की टक्कर से बाइक सवार बड़े भाई की मौत, छोटा घायल

22 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed