{"_id":"69bc12ca0d7f8b801407015b","slug":"video-chaitra-shukla-pratipada-marks-the-day-of-creation-of-universe-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"सृष्टि के आरंभ का दिन है चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सृष्टि के आरंभ का दिन है चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, VIDEO
संस्कार भारती के बैनरतले बुधवार की रात नगर में डीआरएम ऑफिस के समीप स्थित रामकृष्ण महिला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच नव वर्ष का स्वागत किया गया। इस मौके पर भव्य आतिशबाजी की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग आयाेग के सदस्य सत्येंद्र कुमार बारी ने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा सृष्टि के आरंभ का दिन है। हम सभी को इसका भव्य तरीके से स्वागत करना चाहिए।
मुख्य अतिथि सत्येंद्र बारी ने कहा कि भारतीय कालगणना के अनुसार यही दिन सृष्टि के आरंभ का प्रतीक है। इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का राज्याभिषेक हुआ था। कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। विशिष्ट अतिथि सनबीम स्कूल की निदेशक श्वेता कनोडिया ने कहा कि संस्कार भारती कला और साहित्य के संरक्षण के लिए समर्पित संस्था है। संस्था द्वारा प्रतिवर्ष इस प्रकार के आयोजन के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश दिया जाता है। संस्कार भारती के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश जिंदल ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता को संरक्षित रखने के लिए प्राचीन परंपराओं को जीवंत बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। वहीं वर्तमान जिलाध्यक्ष आनंद तोदी ने कहा कि भारतीय नव वर्ष नई आशा, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है, जिसकी शुरुआत रचनात्मक कार्यों से करना हमारी परंपरा रही है। कार्यक्रम के दौरान भजन-गीत, कथक नृत्य, नृत्य नाटिका, कृष्ण उपदेश, श्रीराम राज्याभिषेकम और नाटक जैसी विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। स्थानीय कलाकारों के प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्था की ओर से प्रतिभाशाली युवा कलाकारों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर डॉ. ओपी सिंह, राजकुमार जायसवाल, सुधीर भास्कर राव पांडेय, डॉ. मनोज सिंह, डॉ. मुकेश प्रताप सिंह, संजय राय, सुधीर पांडेय, अनीता कुशवाहा, ओपी जिंदल, सुभाष तुलस्यान, शरद मिश्र, माधुरी, विजय सिंह, चंद्रेश्वर जायसवाल, डॉ. विनय वर्मा, गायत्री केशरी रहे। संचालन डॉ. सुरेश अकेला ने और धन्यवाद ज्ञापन शरदचंद्र मिश्र ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।