{"_id":"69bbc4f2b9e833f03603f908","slug":"video-when-the-time-comes-those-who-carried-out-the-encounters-will-not-be-spared-ramgopal-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"समय आने पर एनकाउंटर करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा: रामगोपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय आने पर एनकाउंटर करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा: रामगोपाल
Vimal Sharma
Updated Thu, 19 Mar 2026 03:12 PM IST
Link Copied
सैदनगली पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमले के आरोपियों का पुलिस ने जिस तरह से एनकाउंटर किया है। समय आने पर एनकाउंटर करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
बताते हैं कि सैदनगली निवासी एक व्यक्ति की 13 साल पूर्व सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने मदद की थी। उन्होंने स्वयं सैदनगली आने का कारण बताते हुए कहा कि उस व्यक्ति की पत्नी को प्रसव पीड़ा के दौरान मेरठ में अस्पताल में भर्ती कराना था, आज उसकी बेटी 13 साल की हो गई। उससे मिलने के लिए सपा नेता रामगोपाल यादव मंगलवार को सैदनगली पहुंचे। उनके साथ कांठ से विधायक व पूर्व मंत्री कमाल अख्तर भी पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए गैस की किल्लत को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। कहा कि लोग गैस के लिए परेशान हो रहे हैं, लेकिन सरकार कह रही है कि कोई परेशानी नहीं है। 2027 के चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि जनता मौजूदा सरकार से त्रस्त आ चुकी है, हालात बदलेंगे और सब कुछ ठीक होगा। उन्होंने हाल ही में यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा के पेपर में पंडित शब्द के चयन पर भी नाराजगी जताई। कहा कि बाबा ब्राह्मण विरोधी हैं। पर्चा सेट तो वहीं करा रहे हैं। उन्होंने भाजपा विधायक राजीव तरारा की कार पर हुए हमले पर कहा कि यूपी की सरकार में लॉ एंड ऑर्डर ठीक नहीं है। जो लोग जमीन देखकर नहीं चलेंगे, उन्हें जमीन ही सबक सिखा देगी और 2027 में तस्वीर बदलती नजर आएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।