{"_id":"6a32a6ed8165c84c4d0b4a8e","slug":"video-information-about-schemes-provided-jan-chaupal-mp-sadhana-singh-inaugurated-event-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"जनचौपाल में योजनाओं की दी जानकारी, सांसद साधना सिंह ने किया शुभारंभ; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनचौपाल में योजनाओं की दी जानकारी, सांसद साधना सिंह ने किया शुभारंभ; VIDEO
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को सतपोखरी पंचायत भवन पर जनचौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जनचौपाल में समाज कल्याण, स्वास्थ्य, कृषि, ग्राम विकास, पंचायती राज, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं से भी अवगत कराया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी साद अहमद, एडीओ आरडी धर्मेंद्र कुमार सिंह, एडीओ पंचायत मनोज कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार, डिप्टी सीएमओ चंदौली, एडीएस मनोज कुमार, सचिव लाल अमरेंद्र सिंह, सीडीपीओ मधु सिंह, एडीओ एजी डॉ. संजय पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं क्षेत्र के ग्राम प्रधान मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।