{"_id":"6942e1b3f8284387f10c1a0a","slug":"video-samajwadi-party-mp-virendra-singh-launches-scathing-attack-on-privatization-of-nuclear-energy-2025-12-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"परमाणु ऊर्जा के निजीकरण पर सपा सांसद वीरेंद्र सिंह का तीखा हमला, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परमाणु ऊर्जा के निजीकरण पर सपा सांसद वीरेंद्र सिंह का तीखा हमला, VIDEO
समाजवादी पार्टी के चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह ने बुधवार को संसद में सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि केंद्र सरकार निजीकरण के नाम पर देश की हर महत्वपूर्ण संपत्ति को बेचने पर आमादा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एयरपोर्ट और बंदरगाह पहले ही निजी हाथों में सौंपे जा चुके हैं और अब सरकार विधेयक के जरिए परमाणु ऊर्जा जैसे अत्यंत संवेदनशील और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े क्षेत्र को भी अपने चहेते लोगों के हवाले करना चाहती है।
सांसद वीरेंद्र सिंह ने सदन में कहा कि सरकार जनता की संपत्ति को निजी तिजोरियों में डाल रही है और संसद से इस पर मुहर लगवाना चाहती है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब देश की सुरक्षा भी प्राइवेट कंपनियों के हाथों गिरवी रख दी जाएगी? उन्होंने कहा कि प्रस्तावित व्यवस्था में निर्णय निजी कंपनियां लेंगी, जबकि भुगतान सरकार और देश की जनता को करना पड़ेगा, जो पूरी तरह से अनुचित है।
उन्होंने कहा कि परमाणु ऊर्जा का विस्तार देश की जरूरत हो सकता है, लेकिन बिना कठोर जवाबदेही और मजबूत निगरानी के इसका निजीकरण स्वीकार्य नहीं है। सांसद ने चिंता जताई कि कार्यपालिका का अत्यधिक नियंत्रण संवैधानिक नियमों और संस्थागत संतुलन को कमजोर कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि परमाणु ऊर्जा जैसे क्षेत्र को बाजार की शर्तों और मुनाफे के गणित पर नहीं छोड़ा जा सकता, क्योंकि इसका सीधा संबंध देश की सुरक्षा, पर्यावरण और भावी पीढ़ियों से जुड़ा हुआ है। सपा सांसद ने कहा कि सरकार का यह कदम न केवल सार्वजनिक क्षेत्र को कमजोर करेगा, बल्कि राष्ट्रीय हितों के साथ भी समझौता साबित होगा। उन्होंने संसद के माध्यम से जनता की आवाज उठाते हुए मांग की कि सरकार इस विधेयक पर पुनर्विचार करे और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े क्षेत्रों को निजीकरण से दूर रखे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।