{"_id":"6ad1d82583679c2c320ce7e1","slug":"video-mission-shakti-program-organized-at-dav-inter-college-in-sakit-town-etah-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एटा के सकीट नगर के डीएवी इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एटा के सकीट नगर के डीएवी इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन
एटा के सकीट नगर के डीएवी इंटर कॉलेज में दिन बृहस्पतिवार को समय करीब 12 बजे साइबर क्राइम को रोक थाम ओर मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में करीब 650 छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
दिन बुधवार को डी ए वी इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची थाना प्रभारी मधु दुबे ने छात्रों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र में वाहन न चलाएं, बाइक चलाते समय हेलमेट और कार चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं और नशे में वाहन चलाना जानलेवा है
एस आई जगदीश सिंह ने कहा कि आजकल व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और ओटीपी फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़े हैं अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपना ओटीपी, बैंक डिटेल किसी से शेयर न करें। किसी भी फ्रॉड की सूचना तुरंत 1930 पर दे वहीं डी ए वी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनोखे सिंह यादव ने कहा, "साइबर क्राइम अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं में जागरूकता और सामाजिक दायित्व की भावना पैदा करना है छात्र अगर जागरूक होंगे तो पूरा समाज सुरक्षित होगा। इस तरह के कार्यक्रम आगे भी कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों ने यातायात नियमों का पालन करने और साइबर अपराध के प्रति दूसरों को भी जागरूक करने की शपथ ली। इस मौके पर थाना प्रभारी मधु दुबे,महिला कॉस्टबल गरिमा प्रवक्ता अजय यादव,सत्येंद्र कुमार, रामगोपाल शुक्ला,राम लखन,राकेश चंद्र भास्कर,सुशील वर्मा,रुचि तिवारी,रीता मौर्य समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।