Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Etah News
›
On Karwa Chauth, women adorned themselves in full traditional finery (*solah shringar*) and performed collective prayers, capturing memories through selfies.
{"_id":"6ae35f77245b6facd303c651","slug":"video-on-karwa-chauth-women-adorned-themselves-in-full-traditional-finery-solah-shringar-and-performed-collective-prayers-capturing-memories-through-selfies-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: करवाचौथ पर सोलह शृंगार कर महिलाओं ने की सामूहिक पूजा, सेल्फी लेकर संजोईं यादें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: करवाचौथ पर सोलह शृंगार कर महिलाओं ने की सामूहिक पूजा, सेल्फी लेकर संजोईं यादें
एटा में करवाचौथ पर सुहागिनों ने सोलह शृंगार कर पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक परिधानों और आकर्षक शृंगार में सजी महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और व्रत रखकर पति की दीर्घायु की कामना की।
रेलवे रोड स्थित इंद्रपुरी कॉलोनी में हर वर्ष की तरह इस बार भी सामूहिक पूजा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मोहल्ले की महिलाओं ने एक साथ पूजन किया और करवाचौथ की परंपराओं का निर्वहन किया। महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। इस दौरान हंसी-ठिठोली के बीच खूब सेल्फी लीं और यादगार पलों को कैमरे में कैद किया। पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह रहा। सोलह शृंगार, पारंपरिक वेशभूषा और सामूहिक पूजा के जरिए करवाचौथ की रौनक दिखाई दी। महिलाओं ने पति की लंबी आयु के साथ परिवार में सुख, शांति और खुशहाली की कामना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।