Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Etah News
›
Run for Unity Organized in Awagarh on Sardar Patel Jayanti; Police and Students Spread the Message of National Unity
{"_id":"69047d28a63993e0c6048f02","slug":"video-run-for-unity-organized-in-awagarh-on-sardar-patel-jayanti-police-and-students-spread-the-message-of-national-unity-2025-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आवागढ़ में सरदार पटेल जयंती पर निकली रन फॉर यूनिटी, पुलिस और स्कूली बच्चों ने दिया एकता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आवागढ़ में सरदार पटेल जयंती पर निकली रन फॉर यूनिटी, पुलिस और स्कूली बच्चों ने दिया एकता का संदेश
एटा। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अवागढ़ थाना प्रभारी अखिलेश कुमार दीक्षित और आवागढ़ नगर अध्यक्ष महेश पाल सिंह के नेतृत्व में 'रन फॉर यूनिटी' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना पुलिस स्टाफ ने सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित यह दौड़ थाना परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार से गुजरी। पुलिसकर्मियों ने 'रन फॉर यूनिटी' का बैनर लेकर सड़क पर दौड़ते हुए आम जनता को एकता का संदेश दिया।
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय समरसता के प्रति नागरिकों को जागरूक और सुरक्षित रखना है।
इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी अखिलेश कुमार दीक्षित के साथ उपनिरीक्षक विजय सिंह, बलराम सिंह, हेड कांस्टेबल रामतेज, मुकेश कुमार, ब्रजेश कुमार और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। इनके अलावा, सैकड़ों स्कूली बच्चों और क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों ने भी दौड़ में अपनी सहभागिता निभाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।