{"_id":"6a28dee4e467057a5a00d1dd","slug":"video-allegations-of-irregularities-in-reservation-sp-releases-booklet-in-ghazipur-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आरक्षण में अनियमितता का आरोप, सपा ने जारी की पुस्तिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आरक्षण में अनियमितता का आरोप, सपा ने जारी की पुस्तिका
गाजीपुर में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में पार्टी नेताओं ने प्रदेश सरकार पर भर्ती परीक्षाओं में पीडीए (पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक) वर्ग के आरक्षण में बड़े पैमाने पर अनियमितता का आरोप लगाया। नेताओं ने दावा किया कि विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में आरक्षित वर्ग के 11,514 पदों की अनदेखी की गई है। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव, विधायक शोएब अंसारी, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा सरकार संविधान प्रदत्त आरक्षण व्यवस्था को कमजोर कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि 69 हजार शिक्षक भर्ती समेत 22 भर्ती प्रक्रियाओं में पीडीए वर्ग के आरक्षित पदों का हनन किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।