{"_id":"6a733bb444cf5064310f2e38","slug":"video-congress-launch-campaign-in-colleges-make-students-echo-initiative-a-success-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"छात्रों की गूंज को सफल बनाने के लिए कॉलेजों में अभियान चलाएगी कांग्रेस, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों की गूंज को सफल बनाने के लिए कॉलेजों में अभियान चलाएगी कांग्रेस, VIDEO
जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने प्रयागराज में प्रस्तावित छात्रों की गूंज कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक तैयारी तेज कर दी है। बुधवार को सकलेनाबाद स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय में हुई संयुक्त मासिक बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के विभिन्न डिग्री कॉलेजों में संपर्क अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव फसाहत हुसैन बाबू ने कहा कि शिक्षा, रोजगार और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर युवा वर्ग खुद को उपेक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि प्रयागराज का कार्यक्रम युवाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का मंच बनेगा। साथ ही हाल के उपचुनावों के परिणामों का उल्लेख करते हुए भाजपा सरकार की नीतियों पर निशाना साधा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा के निजीकरण और पेपर लीक की घटनाओं से छात्र-युवा परेशान हैं। पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय और एआईसीसी सदस्य रविकांत राय व अजय कुमार श्रीवास्तव ने भी कार्यकर्ताओं से कॉलेजों में पहुंचकर छात्रों को कार्यक्रम से जोड़ने का आह्वान किया। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों की समीक्षा की गई और गाजीपुर से अधिक से अधिक छात्र-युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई। इस दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।