{"_id":"6a341af5292f1eed33033798","slug":"video-demand-for-action-against-government-counsel-after-meeting-dm-ghazipur-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"डीएम से मिलकर शासकीय अधिवक्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम से मिलकर शासकीय अधिवक्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग, VIDEO
वरिष्ठ अधिवक्ता विजय शंकर पांडेय और उनके जूनियर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने पर जिला न्यायालय परिसर में बृहस्पतिवार को सिविल बार एसोसिएशन के सदन की आम सभा की बैठक की। इसमें सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता पर वादकारियों एवं आरोपियों से धन वसूली करने का आरोप लगाते हुए खुलेआम भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रस्ताव का समर्थन करते हुए विस्तार से चर्चा की गयी। अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी और जनपद न्यायाधीश से मुलाकात कर पाॅक्सो कोर्ट में तैनात सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता को कार्य करने से रोकने के साथ ही उनके खिलाफ प्रशासनिक स्तर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिशचित किए जाने की मांग की है। इस मौके पर महासचिच अंजनी कुमार ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप कुमार वर्मा, समरेंद्र सिंह, आनंद शंकर कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।