{"_id":"69c79841eabe57b37807d11c","slug":"video-dm-and-sp-hear-petitions-on-thana-diwas-in-ghazipur-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गाजीपुर में थाना दिवस पर डीएम व एसपी ने प्रार्थना-पत्रों पर की सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गाजीपुर में थाना दिवस पर डीएम व एसपी ने प्रार्थना-पत्रों पर की सुनवाई
गाजीपुर जिले में जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने शनिवार को थाना बिरनो परिसर में में थाना दिवस पर प्रार्थना- पत्रों पर सुनवाई की। थाना दिवस पर क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनने के साथ राजस्व व पुलिस विभाग की टीमों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित किया। साथ ही दोनों अधिकारियों ने अपराध रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क सहित अन्य रजिस्टरों की भी जांच की। डीएम और एसपी ने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गंभीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाना दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण किया जाए। जिन मामलों में उच्चाधिकारी स्तर पर कार्रवाई आवश्यक है, उनमें तत्काल रिपोर्ट तैयार कर संबंधित अधिकारी को भेजा जाए, जिससे समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर पुलिस व राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।