{"_id":"6af595daf6a3080d0e043372","slug":"video-divers-boats-and-women-police-personnel-will-be-deployed-at-chhath-ghats-in-gond-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में छठ घाटों पर तैनात होंगे गोताखोर, नाव और महिला पुलिसकर्मी भी रहेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में छठ घाटों पर तैनात होंगे गोताखोर, नाव और महिला पुलिसकर्मी भी रहेंगी
गोंडा में छठ महापर्व पर घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया है। संवेदनशील घाटों पर गोताखोर, नाव और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। व्रतियों के पानी में फिसलकर गिरने और पटाखों से आग लगने की आशंका को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जाएगी।
जिले में 15 और 16 नवंबर को छठ महापर्व मनाया जाएगा। 15 नवंबर की शाम व्रती महिलाएं डूबते सूर्य और 16 नवंबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देंगी। इस दौरान नदियों, तालाबों और सरोवरों के घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। डीएम प्रियंका निरंजन ने सभी एसडीएम को अपने क्षेत्रों के प्रमुख पूजा स्थलों का निरीक्षण कर सफाई, प्रकाश और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम कराने के निर्देश दिए हैं।
सीडीओ दयानंद प्रसाद ने बताया कि नगर क्षेत्र में खैरा भवानी मंदिर तालाब, 30वीं वाहिनी पीएसी तालाब और सगरा तालाब प्रमुख पूजा स्थल हैं। वहीं, करनैलगंज के सोनबरसा पोखरा, परसपुर के सरयू घाट, इटियाथोक के बिसुही नदी घाट, मनकापुर के मनवर और नकटा घाट, नवाबगंज के पसका घाट, तरबगंज के ऐली परसौली घाट और अमदही रामघाट समेत विभिन्न क्षेत्रों में चिह्नित स्थलों पर पूजा होगी।
डीएम ने एसडीएम को चिह्नित घाटों के अलावा अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का भी निरीक्षण करने और अधीनस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को स्वयं भ्रमणशील रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखनी होगी। किसी भी आपात स्थिति में डीएम और एसपी को तत्काल सूचना देनी होगी।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसपी, सीडीओ, नगर मजिस्ट्रेट, सीओ, बिजली विभाग, जिला पंचायत राज अधिकारी और नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को भी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित कराने को कहा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।