{"_id":"69f998bfd102adcbd301b56c","slug":"video-video-gada-thasara-thana-bha-kaii-gava-ma-bjal-gal-aaparata-bhal-ma-jata-vabhaga-2026-05-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गोंडा: दूसरे दिन भी कई गांवों में बिजली गुल, आपूर्ति बहाली में जुटा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गोंडा: दूसरे दिन भी कई गांवों में बिजली गुल, आपूर्ति बहाली में जुटा विभाग
आंधी-बारिश के बाद दूसरे दिन मंगलवार को भी जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी है। विद्युत विभाग की टीमें युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य में जुटी हैं, लेकिन भारी नुकसान के कारण बहाली में समय लग रहा है।
पावर कॉर्पोरेशन की ओर से टूटे विद्युत खंभों को बदलने और क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों को दुरुस्त करने का काम तेजी से किया जा रहा है। देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती के जिला मुख्यालयों तथा नगर क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति काफी हद तक सामान्य कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शत-प्रतिशत आपूर्ति बहाल करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्राथमिकता के आधार पर कार्य कर जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था बहाल की जाए। विभाग का दावा है कि शीघ्र ही सभी प्रभावित गांवों में आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।