सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Missing former BJP district president appears in court

हमीरपुर: कोर्ट में पेश हुए लापता चल रहे पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष

shikha Pandey शिखा पांडेय
Updated Sat, 13 Dec 2025 05:08 PM IST
Hamirpur: Missing former BJP district president appears in court
55 दिनों से लापता चल रहे पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह किसान को पुलिस ने शुक्रवार देर शाम बरामद कर लिया। शनिवार को उन्हें सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां बयान दर्ज होने के बाद अदालत के आदेश पर प्रीतम सिंह को हमीरपुर मुख्यालय स्थित वृद्ध आश्रम भेज दिया गया है। वह फिलहाल दो दिनों तक पुलिस निगरानी में रहेंगे। रविवार को कोर्ट बंद रहने के कारण आगे की न्यायिक प्रक्रिया सोमवार से आगे बढ़ेगी। मामले में अगली अहम सुनवाई 16 दिसंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट में होनी है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि पुलिस हाईकोर्ट में प्रीतम सिंह को पेश कर सकती है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आगे की कार्रवाई हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार की जाएगी। यह मामला 18 अक्टूबर की रात उस समय सुर्खियों में आया था, जब राठ–हमीरपुर हाईवे स्थित प्रीतम सिंह के निजी पेट्रोल पंप पर भुगतान को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और पूछताछ के लिए प्रीतम सिंह को थाने ले जाया गया था। अगले दिन भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस ने उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। इसके बाद उनके अचानक लापता होने की सूचना सामने आई। प्रीतम सिंह के परिजनों ने आरोप लगाया था कि पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद ही वह लापता हुए। इस संबंध में परिजनों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे। मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस पर लगातार दबाव बना हुआ था। 55 दिन बाद प्रीतम सिंह की बरामदगी से पुलिस ने राहत की सांस ली है। शनिवार को सीजेएम कोर्ट में बयान दर्ज होने के बाद उन्हें सुरक्षा और स्वास्थ्य को देखते हुए वृद्ध आश्रम में रखा गया है। पुलिस का कहना है कि यह कदम न्यायिक प्रक्रिया के तहत उठाया गया है। फिलहाल यह प्रकरण जिले की राजनीति और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा में बना हुआ है। अब सबकी नजर 16 दिसंबर को हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई पर टिकी है, जहां से मामले की आगे की दिशा तय होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Chhatarpur News: पठापुर रोड पर युवक पर रॉड, लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, छह से अधिक आरोपी फरार

13 Dec 2025

बदायूं में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, लूट का आरोपी गिरफ्तार, दो भागे

13 Dec 2025

महेंद्रगढ़ में होटल संचालक की हार्ट अटैक से मौत, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

कानपुर: सिंचाई कर खेतों का बढ़ाएं तापमान, कोहरे की मार से बचाएं फसल

13 Dec 2025

कानपुर: कोहरे के चलते खेल के मैदान में कम पहुंचे बच्चे, फिर भी गूंजती रही आवाजें…वॉलीबॉल की प्रैक्टिस जारी

13 Dec 2025
विज्ञापन

कानपुर: रात के समय फसलों के बीच धुआंकर कोहरे के प्रभाव को कम करें किसान

13 Dec 2025

कानपुर: 17 दिसंबर तक बारिश के आसार नहीं, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक रहने के आसार

13 Dec 2025
विज्ञापन

कानपुर: भीतरगांव में कंपकंपा लंगूर होटल की जलती भट्टी किनारे पहुंच

13 Dec 2025

कानपुर: भीतरगांव ब्लॉक में सचिव से कहासुनी के बाद बीएमएम हुई बेहोश

13 Dec 2025

कानपुर: ठंड के तेवर से लकड़ी बाजार गर्म, 1000 रुपये कुंतल पहुंचा भाव

13 Dec 2025

कानपुर: भीतरगांव में बंबे की खांधी कटी, चालीस बीघे गेहूं के खेत जलमग्न

13 Dec 2025

बुलंदशहर में सर्दी की दस्तक: छाया रहा घना कोहरा, वाहनों की रफ्तार थमी

13 Dec 2025

नाहन: कार्मल स्कूल में क्रिसमस कार्निवल की धूम, नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

13 Dec 2025

जालंधर में पूर्व विधायक के भतीजे का पोस्टमार्टम करवाने सिविल अस्पताल पहुंची पुलिस

13 Dec 2025

सासनी के नगला गड़ू स्थित मटरुमल धन्नालाल ऑयल मिल में मशीन के अंदर फंसकर मजदूर की मौत

13 Dec 2025

VIDEO: नीला गुंबद के आसमान में धुंध का साया, प्रदूषण के बीच जहरीली हवा ने बढ़ाई चिंता

13 Dec 2025

भूले बिसरे खेल...रस्साकसी, नींबू दौड़, बोरी दौड़, पंजा रेसलिंग, तीन टांग दिखा हुनर; VIDEO

13 Dec 2025

काशी में गंगाद्वार से उतारी विश्वनाथ धाम की आरती, VIDEO

13 Dec 2025

भिवानी में जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश को लेकर परीक्षा आयोजित

13 Dec 2025

झांसी नगर निगम में लंबित मांगों को लेकर नाराज सफाई कर्मियों का प्रदर्शन

13 Dec 2025

Video : गोंडा...16 परीक्षा केंद्रों पर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा शुरू

13 Dec 2025

Video : अमेठी...कक्षा छह नवोदय प्रवेश परीक्षा शुरू, 13 परीक्षा केंद्रों पर शामिल होने पहुंचे 4609 छात्र

13 Dec 2025

Video : अमेठी...सपा महिला जिला अध्यक्ष ने आंबेडकर तिराहे पर लगाए पोस्टर

13 Dec 2025

फरीदाबाद: शनिवार सुबह घना कोहरा छाया, वाहन चालक परेशान; दिन में जली वाहनों की लाइटें

13 Dec 2025

दिल्ली में सर्दी का असर: शनिवार सुबह घनी धुंध की चादर, दृश्यता घटी; सड़कों पर थमी वाहनों की रफ्तार

13 Dec 2025

Video : गड्ढा भरना भूले जिम्मेदार...चालकों के लिए परेशानी का सबब बना

13 Dec 2025

Baghpat: प्रधानी चुनाव की रंजिश में 60 वर्षीय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

13 Dec 2025

घाट पर बने रैन बसेरा को चालू करने की मांग, VIDEO

13 Dec 2025

नारनौल से रेवाड़ी-रिंगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में 26, 29, 30 दिसंबर तक का किया विस्तार

IMA POP Dehradun: पासिंग आउट परेड का थल सेनाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed