{"_id":"6a9fbea54d3a568bd102186f","slug":"video-massive-fire-at-a-chemical-company-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"हापुड़: धौलाना में केमिकल कंपनी में भीषण आग, आसमान में दिखा काले धुएं का गुबार; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़: धौलाना में केमिकल कंपनी में भीषण आग, आसमान में दिखा काले धुएं का गुबार; देखें वीडियो
औद्योगिक क्षेत्र की पुलिस चौकी के समीप मंगलवार सुबह केमिकल से थिनर बनाने वाली फैक्टरी में अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कंपनी से उठती आग की ऊंची लपटें और धुएं के गुबार दूर तक दिखाई दिए। आग की तीव्रता को देखते हुए आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही पुलिस ने अग्निशमन विभाग को तत्काल घटना की जानकारी दी। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू किया। करीब एक घंटे के भीतर आधा दर्जन दमकल वाहन मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए। मौके पर पुलिस बल और दमकल कर्मी लगातार स्थिति को नियंत्रित करने में लगे हैं।
कंपनी में मौजूद मजदूरों को पुलिस और दमकल कर्मियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र की पुलिस चौकी के पास बी-12 भूखंड संख्या में केमिकल से थिनर बनाने वाली कंपनी संचालित है। मंगलवार सुबह इसमें अज्ञात कारणों से आग लगी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।