{"_id":"6a819e3bf375c562510a853f","slug":"video-heavy-rain-in-jhansi-waterlogging-reported-in-several-areas-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: झांसी में झमाझम बारिश, कई जगहों पर हुआ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: झांसी में झमाझम बारिश, कई जगहों पर हुआ जलभराव
झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 05:17 PM IST
Link Copied
झांसी में रविवार की दोपहर करीब तीन बजे से झमाझम बारिश शुरू हो गई है, जो कि अभी भी जारी है। इस कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव भी हो गया है।
बंगाल की खाड़ी में बने हवाओं के निम्न दाब के क्षेत्र के चलते पिछले दो-तीन दिनों से मानसून फिर सक्रिय हो गया है। हालांकि अब तक हल्की वर्षा देखने को मिल रही थी लेकिन रविवार को झमाझम बारिश से शहर तरबतर हो गया। सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी हुई थी। आसमान में घने काले बादल छाने के साथ ही दोपहर तीन बजे के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश शाम पांच बजे तक जारी है। इससे तापमान में भी गिरावट आ गई है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, शहर की कई गलियों समेत इलाइट-मेडिकल मार्ग पर कई जगहों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।