Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Kanpur News
›
Cabinet Minister irked by officials' absence at public meeting; expresses displeasure to District Magistrate
{"_id":"6a302b8a9bd85931e700c623","slug":"video-cabinet-minister-irked-by-officials-absence-at-public-meeting-expresses-displeasure-to-district-magistrate-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"चौपाल में अफसरों की गैरहाजिरी पर भड़के कैबिनेट मंत्री, डीएम को फोन कर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल में अफसरों की गैरहाजिरी पर भड़के कैबिनेट मंत्री, डीएम को फोन कर जताई नाराजगी
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर पर सरवनखेड़ा ब्लॉक के कटेठी गांव में रविवार रात चौपाल आयोजित की गई। इसमें एसडीएम व तहसीलदार के न पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने जिलाधिकारी को फोन कर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री पहुंच गए लेकिन अधिकारी गंभीर नहीं है। राजस्व संबंधी जो शिकायतें हैं उनके निस्तारण पर कौन सुनवाई करेगा। उन्होंने आगे कि चौपालों में अधिकारियों के समय से पहुंचने की हिदायत भी दी। हालांकि, करीब 20 मिनट बाद तहसीलदार पवन कुमार पहुंचे। इसके बाद शिकायतों को सुना और उनके निस्तारण के निर्देश दिए।
रविवार रात करीब 8 बजे प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित चौपाल में कैबिनेट मंत्री शिकायतें सुन रहे थे। इस दौरान ग्रामीण पप्पू सिंह चौहान ने शिकायत करते हुए बताया कि पूर्व लेखपाल ने वरासत में नाम दर्ज कराने के नाम पर रुपये लेने के बावजूद उनका नाम दर्ज नहीं किया। शिकायत सुनकर मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने तहसील के अधिकारियों के बारे में जानकारी की तो कोई सक्षम अधिकारी नहीं दिखा। एसडीएम, तहसीलदार में किसी के मौजूद न होने पर जिलाधिकारी को फोन कर नाराजगी जताई। डीएम के निर्देश पर करीब 20 मिनट बाद तहसीलदार पवन कुमार चौपाल में पहुंचे। मंत्री ने तहसीलदार को मामले की जांच कर पूर्व लेखपाल से शिकायतकर्ता के रुपये वापस कराने के निर्देश दिए। चौपाल में नीलम ने शिकायत की कि उनके पति दिव्यांग हैं, इसके बावजूद उन्हें अब तक शौचालय और आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। इस पर कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रभारी खंड विकास अधिकारी विमल सचान ने बताया कि उनका नाम नई पात्रता सूची में शामिल है। बजट उपलब्ध होते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।