{"_id":"6a79fcfd37bdcd12af0ce31f","slug":"video-impact-of-the-report-authorities-act-sunken-section-of-expressway-repaired-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"खबर का असर: जागे जिम्मेदार, एक्सप्रेसवे की धंसी सड़क की हुई मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खबर का असर: जागे जिम्मेदार, एक्सप्रेसवे की धंसी सड़क की हुई मरम्मत
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के कट नंबर 220 के पास सड़क धंसने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदारों ने संज्ञान लिया। सोमवार को एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत कर गड्ढे को भरवा दिया गया। लगातार बारिश के कारण सड़क का एक हिस्सा धंसने से गहरा गड्ढा बन गया था, जिससे तेज रफ्तार वाहनों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ था। स्थानीय लोगों ने भी सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की थी। अमर उजाला ने आठ अगस्त को सड़क धंसने और हादसे के खतरे को लेकर खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदार विभाग की टीम मौके पर पहुंची और धंसे हिस्से को दुरुस्त कराया। मरम्मत के बाद सड़क पर आवागमन सुचारु हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।