{"_id":"6aaad78c83ac98e8c4045d8c","slug":"video-kanpur-delivery-boy-falls-into-open-sewer-pit-with-bike-injured-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सीवर के खुले गड्ढे में बाइक समेत गिरा डिलीवरी बॉय, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सीवर के खुले गड्ढे में बाइक समेत गिरा डिलीवरी बॉय, घायल
जाजमऊ के हिंदुस्तान कंपाउंड में मंगलवार देर रात सड़क में खुले सीवर के गड्ढे में एक डिलीवरी बॉय बाइक समेत जा गिरा। सड़क पर अंधेरा होने के कारण उसे करीब चार फीट गहरा गड्ढा दिखाई नहीं दिया। चीखें सुनकर पहुंचे आसपास के लोग उसे पास के नर्सिंगहोम ले गए जहां उसकी मरहम-पट्टी की गई। बाद में पहुंचे परिजन उसे दूसरे अस्पताल ले गए। युवक हेलमेट पहने था जिससे सिर में गंभीर चोट नहीं आई। हादसा कंपाउंड में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
क्षेत्र के इमरान ने बताया कि मंगलवार देर रात डिलीवरी बॉय पुल की तरफ से ऑर्डर लेकर आ रहा था। रास्ते में हिंदुस्तान कंपाउंड की सड़क पर अंधेरा था। इस वजह से सामने खुले पड़े गड्ढे का उसे अंदाजा नहीं हुआ और वह बाइक सहित उसी में गिर गया वह बाइक नीचे दब गया था। उसकी चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उसे बाहर निकालकर मोहल्ले में स्थित एक नर्सिंगहोम ले गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि पूछताछ में 27 वर्षीय डिलीवरी बॉय ने अपना नाम नितिन गुप्ता और खुद को सुभाष रोड निवासी बताया। मरहम पट्टी के बाद परिजन उसे रामादेवी स्थित दूसरे नर्सिंगहोम में ले गए। बताया गया कि उसकी नाक की हड्डी टूट गई है।
लोगों का कहना है कि यदि गड्ढे के आसपास बैरिकेडिंग कर दी जाती या वहां पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था होती तो हादसा टल सकता था। सड़क पर खुले गड्ढे के बावजूद सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए जाने से लोगों में नाराजगी है। इलाके के रहने वाले शाहरुख, अब्दुल्लाह, नवाजिश ने बताया कि सड़क के नीचे टेनरी वेस्ट की लाइन पड़ी है, जो संकरी थी। इस वजह से आसपास गंदा पानी भरता था। इस लाइन से टेनरियों का जहरीला पानी जटेटा के बाजिदपुर स्थित सीईटीपी (कामन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) में जाता है। पिछले महीने यह लाइन टूट गई थी। इससे वहां गड्ढा भी हो गया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक जटेटा ने 15 दिन पहले टूटी लाइन को चौड़ा पाइप डालकर जोड़ा था, पर गड्ढा नहीं भरा था।
करीब चार फीट गहरे और लगभग 11 मीटर लंबे गड्ढे की वजह से रास्ते से आने - जाने वालों के लिए लगातार खतरा बना हुआ था। आसपास पोल लगे हैं, पर स्ट्रीट लाइट नहीं लगी हैं रात में अंधेरा होने के कारण गड्ढा दूर से दिखाई नहीं देता। पहले भी बाइक सवार और अन्य राहगीर यहां गिरकर चोटिल हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवर लाइन की मरम्मत के बाद सड़क को पहले की तरह सुरक्षित करना भी जिम्मेदारी का हिस्सा है। स्थानीय निवासी आशीष, रमेश, फैजान ने नगर निगम से तत्काल गड्ढा भरने, सड़क दुरुस्त करने और पर्याप्त मार्ग प्रकाश व्यवस्था कराने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।