{"_id":"69d7b1176e7c489b1d0adec4","slug":"video-rpf-and-grp-apprehend-smuggler-from-bihar-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ, जीआरपी ने पकड़ा बिहार का तस्कर, बोला- साहब, नौकरी मिली नहीं तो करने लगे गांजा तस्करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएफ, जीआरपी ने पकड़ा बिहार का तस्कर, बोला- साहब, नौकरी मिली नहीं तो करने लगे गांजा तस्करी
बिहार के युवक को नौकरी नहीं मिली तो वह मादक पदार्थों की तस्करी करने लगा। गांजा लेकर बिहार से कानपुर आया था और ग्राहक के इंतजार में था , तभी जीआरपी और आरपीएफ ने उसे सेंट्रल स्टेशन से दबोच लिया। उसके बैग से 13.900 किलो गांजा बरामद किया है जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है।
कानपुर सेंट्रल स्टेशन के जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह और आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसएन पाटीदार ने बताया कि बीती रात टीम के साथ गश्त पर थे तभी हैरिसगंज पुल के आगे रेलवे डीजल डिपो के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में ट्रॉली बैग के साथ बैठा दिखाई दिखा। संदेह होने पर पूछताछ की और उसके बैग की तलाशी ली गई। इस दौरान बैग में टेप से सील कर रखे गए कई छोटे पैकेट मिले। खोलकर देखा तो इनमें गांजा था। बरामद गांजे का कुल वजन 13 किलो 900 ग्राम है। पकड़ा गया युवक जमुई , बिहार निवासी रविंद्र कुमार है। जीआरपी थाने में उसके खिलाफ एनडीपीएस की धारा 8/20 में केस दर्ज कर जेल भेजा गया हे। पूछताछ में रविंद्र ने बताया कि वह गांजा लेकर बिहार जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था, जहां उसे ऊंचे दामों में बेचता था। बताया कि वह स्नातक तक पढ़ाई कर चुका है। कई बार नौकरी के लिए साक्षात्कार दिया लेकिन कहीं भी सफलता नहीं मिली। खर्च चलाने के लिए वह पहले मादक पदार्थ बेचने लगा। अब बड़े पैमाने पर तस्करी कर मादक पदार्थ लाकर सप्लाई करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।