{"_id":"695e92a36e0a09b305020e09","slug":"video-the-police-paraded-the-robber-who-had-robbed-a-female-police-officer-on-foot-2026-01-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"महिला सिपाही को लूटने वाले लुटेरे का पुलिस ने पैदल जुलूस निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सिपाही को लूटने वाले लुटेरे का पुलिस ने पैदल जुलूस निकाला
सीसामऊ में महिला सिपाही का पर्स लूटने के मामले में वांछित चल रहे लुटेरे शयान रजा उर्फ शयान मिर्जा ने हॉफ एनकाउंटर के डर से पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। इस दौरान उसके परिवार की महिलाओं ने वीडियो भी बनाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी का पैदल जुलूस निकाला। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
डीसीपी सेंट्रल के अनुसार महिला थाने की कंप्यूटर ऑपरेटर पिंकी पाल चमनगंज थाने में बने सरकारी आवास में रहती हैं। 28 दिसंबर की सुबह सात बजे वह नाइट ड्यूटी करके घर लौट रही थी। तभी सीसामऊ में प्रेमनगर प्राइमरी विद्यालय के पास स्कूटी सवार दो युवकों ने उनका मोबाइल लूटा था। इसमें 10 हजार रुपये व अन्य सामान था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से कंघी मोहाल निवासी मारूफ को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पूछताछ में मारूफ ने बेकनगंज निवासी शयान रजा उर्फ शयान मिर्जी के लूट करने की बात कबूली थी। मारूफ के जेल जाने के बाद शयान रजा फतेहपुर भाग गया था। वह कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में था। पुलिस उसकी तलाश में फतेहपुर पहुंच गई तो उसे हॉफ एनकाउंटर का डर लगा। वह कार में बैठकर भागा तो पुलिस ने उसका पीछा किया, कार पकड़ में आई लेकिन वह नहीं मिला। कुछ देर बाद आरोपी ने घर की महिलाओं से वीडियो बनवाते हुए वहां आई पुलिस टीम के सामने सरेंडर कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।